G-20

G-20: जीन बैले ने ‘वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर’ की थीम की सराहना की

529 0

वाराणसी। G-20 के एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक के व्याख्यान सत्र को मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान केंद्र (ईरी) के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र महानिदेशक जीन बैले ने संबोधित किया। उन्होंने ‘सार्वजनिक-निजी कृषि अनुसंधान एवं विकास’ विषय पर अपने व्याख्यान में कृषि से जुड़ी चुनौतियों को दूर करने में सार्वजनिक एवं निजी भागीदारी की भूमिका की चर्चा की।

जीन बैले ने G-20 बैठक में ‘वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर’ की थीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि दुनियाभर से आए कृषि वैज्ञानिकों के विचारों का अद्भुत मंथन अनुसंधान एवं विकास की राह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ईरी इस सम्मलेन में सहभागिता कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। हम G-20 की बैठक के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए तत्पर रहेंगे।

G-20: बीज उत्पादन के क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता की सराहना

ईरी के जीएम जीन बैले के व्याख्यान की कृषि वैज्ञानिकों ने सराहना की। कृषि अनुसंधान के तहत सार्वजनिक और निजी भागीदारी के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को उदाहरण के रूप में अपनाने की बात कही। इस दौरान ईरी के स्थानीय अफसर भी मौजूद रहे।

Related Post

CM Yogi

गोरक्षनगरी में महामहिम की अगवानी को सीएम योगी ने डाला डेरा

Posted by - June 4, 2022 0
गोरखपुर: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) शनिवार को गोरक्षनगरी (Gorakshanagri) में धर्म, अध्यात्म और प्रकृति के संगम से रूबरू होंगे।…
Moringa

सीएम योगी का विजन : मोरिंगा से आत्मनिर्भर बन रहीं यूपी की बेटियां

Posted by - December 23, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के विजन का असर अब गांव-गांव दिखने लगा है। राजधानी…