Mukhyamantri Medhavi Protsahan Scholarship Scheme

मेधावी छात्रों का पूरा ध्यान, छात्रवृत्ति योजना ‘वरदान’

55 0

देहरादून : प्रदेश के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए धामी सरकार संवेदनशीलता से काम कर रही है। यही वजह है कि अभी तक प्रदेश के 21 हजार 743 बच्चों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत छात्रवृत्ति (Scholarship) प्रदान की जा चुकी है। इसमें मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना (Mukhyamantri Medhavi Protsahan Scholarship Scheme)  में सबसे ज्यादा 17 हजार 852 मेधावी बच्चे लाभान्वित हुए हैं। धामी सरकार ने समस्त छात्रवृत्ति योजनाओं के पात्र मेधावी बच्चों में अभी तक 17 करोड़ 67 लाख 77 हजार तीन सौ की धनराशि वितरित की है।

प्रदेश में मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना (Mukhyamantri Medhavi Protsahan Scholarship Scheme)  के साथ ही डॉ शिवानंद नौटियाल स्मृति छात्रवृत्ति योजना, श्रीदेव सुमन राज्य योग्यता छात्रवृत्ति योजना, राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कोर छात्रवृत्ति योजना संचालित की जा रही है। इसके अलावा, प्रदेश से बाहर के सैनिक स्कूल में पढ़ रहे मेधावी छात्रों को भी धामी सरकार छात्रवृत्ति का लाभ प्रदान कर रही है।

विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने सदन में बताया कि मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना (Mukhyamantri Medhavi Protsahan Scholarship Scheme)  में छह से 12 वीं तक के मेधावी बच्चों को 600 से लेकर 1200 रूपये तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। श्रीदेव सुमन राज्य योग्यता छात्रवृत्ति योजना में अभी तक 3289 मेधावी बच्चें लाभान्वित हुए हैं, जबकि डॉ शिवानंद नौटियाल स्मृति छात्रवृत्ति योजना में अभी तक 527 बच्चों को छात्रवृत्ति मिली हैं।

Related Post

CM Yogi

कांग्रेस ने मंदिरों के पैसे को धर्मांतरण में खर्च किया : योगी

Posted by - April 14, 2024 0
श्रीनगर, रुड़की, देहरादून । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को उत्तराखंड की तीन लोकसभाओं के लिए…

एमपी: केंद्रीय मंत्री बनते ही सिंधिया ने मप्र को दी बड़ी सौगात

Posted by - July 11, 2021 0
भाजपा के राज्यसभा सांसद और मप्र के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को हाल ही में केंद्रीय मंत्री बनाया गया है।…
Jagadguru Paramhansacharya

जगद्गुरु परमहंसाचार्य गिरफ्तार, पुलिस अज्ञात जगह पर लेकर गई

Posted by - May 3, 2022 0
ताजमहल में जलाभिषेक की जिद पर अड़े अयोध्या के छावनी तपस्वी अखाड़े के जगद्गुरु परमहंसाचार्य (Jagadguru Paramhansacharya)को पुलिस ने हिरासत…
अमित शाह

अमित शाह बोले- जम्मू-कश्मीर कर्फ्यू जैसे कोई हालात नहीं, पत्थरबाजी में आई कमी

Posted by - November 20, 2019 0
नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन बुधवार को राज्यसभा में  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर…