Friendship day special: सच्चे दोस्त की होती है ये खास पहचान, कहीं आपके दोस्त में तो नही ?

923 0

लखनऊ डेस्क। 4 अगस्त यानी रविवार को पूरी दुनिया फ्रेंडशिप डे Friendship Day मना रही है। आप कुछ भी कहिए लेकिन दोस्ती निभानी कोई लड़कों से सीखे। किसी ने सही कहा है कि हालात बदल जाते हैं लेकिन लड़के नहीं बदलते। लड़के शादी के बाद क्या, बाप और दादा बनने पर भी पक्की यारी नहीं छोड़ते।

ये भी पढ़ें :-इस Friendship Day दोस्तों को खास अंदाज में भेजें Message दोस्ती बनाएं खास 

आपको बता दें इस मामले में हो सकता है कि हमारा आकलन बिलकुल सही न हो लेकिन उनकी पक्की दोस्ती किसी कंपटीशन, ऊंच नीच, जलन, हार जीत, नफे नुकसान से ऊपर होती है। लड़के जब दोस्त बनाते हैं तो कुछ नहीं  देखते, बस एक दूसरे की संगत अच्छी लगी और हो गई पक्की यारी। आइये जानें सच्चे दोस्त की खूबी –

ये भी पढ़ें :-इस फ्रेंडशिप डे दें ये खास तोहफे, दोस्तों को हमेशा रहेंगे याद 

1- किसी लड़ाई में फंस गए या पंगा हो जाए तो सबसे पहले पक्का यार याद आता है और वो भी सारे काम धाम छोड़कर सबसे पहले दोस्त के लिए पहुंचता है, चाहे एक के चक्कर में दूसरा जमकर पिट जाए लेकिन साथ नहीं छोड़ते न ही ताने मारते हैं।

2-चार दिन आप अपने पक्के दोस्त से तमीज से बात कीजिए, इज्जत सम्मान देकर देखिए। पांचवे दिन वो पूछ लेगा भाई नाराज है क्या। आपके और उसके बीच का बिंदासपना ही तो दोस्ती की नींव है, फॉर्मल होते ही वो समझ जाएगा कि कुछ बात है।

3-आपकी गली मोहल्ले में भी ऐसा दोस्त होगा जो आपके पापा मम्मी से डरता होगा और आपको बुलाने के लिए सीटी या  दूसरे तरीके ट्राई करता होगा। आपके मां पापा कहते होंगे कि उसने आपको बिगाड़ दिया, अगर ऐसा कोई है तो वो आपका पक्का यार है।

 

 

Related Post

जुमांजीः द नेक्स्ट लेवल

फिल्म जुमांजीः द नेक्स्ट लेवल की बंपर ओपनिंग, पहले दिन कमाए इतने करोड़

Posted by - December 14, 2019 0
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे महंगे हॉलीवुड एक्टर ड्वेन जॉनसन की फिल्म ‘ जुमांजीः द नेक्स्ट लेवल ‘ ने रिलीज…
गौतम गंभीर का महबूबा मुफ्ती निशाना

महबूबा देश के 130 करोड़ लोगों की सच्चाई को कब तक ब्लाक करतीं रहेंगी – गंभीर

Posted by - April 11, 2019 0
जम्मू। पूर्व क्रिकेटर बीजेपी में शामिल हुए गौतम गंभीर ने  जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती को फिर से…
शराब पीकर दिए न्यूड सीन

हॉलीवुड अभिनेत्री बोली हां मैं शराब पीकर दिए थे न्यूड सीन, साझा किया अनुभव

Posted by - November 28, 2019 0
नई दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेत्री एमिलिया क्लार्क को मशहूर वेब सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में डेनेरियस टार्गेनियन का किरदार कर नई…
most expensive films set in the world of Bollywood

बॉलीवुड की दुनिया में जानिए सबसे महंगी फिल्मों के सेट, जिसे बनाने में लगे करोड़ों रुपए

Posted by - August 18, 2020 0
बॉलीवुड की दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है, ये वो दुनिया है जहां हीरो और हीरोइन मिनटों में घर…