Tajmahal

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : ASI का तोहफा, ताजमहल में महिलाओं की एंट्री हुई फ्री

1227 0
आगरा । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने आगरा में ताजमहल (Taj Mahal) सहित अन्य स्मारकों पर महिलाओं की एंट्री फ्री कर दी। पुरातत्व विभाग की इस पहल का महिलाओं ने स्वागत किया है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) ने ताजमहल सहित अन्य स्मारकों पर एंट्री नि:शुल्क कर दिया। पुरातत्व विभाग की इस पहल का महिलाओं ने स्वागत किया है। महिला पर्यटक जब ताजमहल देखने पहुंचीं तो नि:शुल्क ताजमहल दीदार सुनकर खुशी से उछल पड़ीं। महिला पर्यटकों का कहना था कि यह बहुत ही सराहनीय कदम है।

पुरातत्व विभाग ने दिया तोहफा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुरातत्व विभाग ने महिलाओं को खास तोहफा दिया. एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि ताजमहल सहित सभी स्मारकों पर महिला पर्यटकों को नि:शुल्क एंट्री का तोहफा दिया गया है। महिला शक्ति को बढ़ावा देने के लिए अहम और बड़ा कदम उठाया गया है। आगरा में ताजमहल, फ़तेहपुर सीकरी और सिकन्दरा स्मारक में महिलाओं की एंट्री फ्री कर दी गयी है।

‘एक दिन पहले मनाया जन्मदिन’

एक महिला पर्यटक का कहना है कि आज ताजमहल का बिना टिकट दीदार किया। खूब एंजॉय किया। महिला पर्यटक ने बताया कि उसका जन्मदिन मंगलवार को है लेकिन उन्होंने इसे सोमवार को ही मना लिया। उत्तराखंड की महिला पर्यटक का कहना है, ‘मुझे यह पता नहीं था कि आज ताजमहल में महिला पर्यटकों को नि:शुल्क एंट्री दी जा रही है। यह बहुत अच्छा कदम है। टिकट विंडो पर इसकी जानकारी हुई। ताजमहल में खूब एंजॉय किया।

फ्री एंट्री पाकर खुश हो गईं महिला पर्यटक
महिला पर्यटक का कहना है कि, आज ताजमहल का बिना टिकट दीदार किया। खूब एंजाय किया। कल मेरा जन्म दिन है, जो एक दिन पहले ही मना लिया। उत्तराखंड की महिमा पर्यटक का कहना है कि, मुझे यह पता नहीं था कि, आज ताजमहल में महिला पर्यटकों को निशुल्क एंट्री दी जा रही है। यह बहुत अच्छा कदम है। मुझे भी टिकट विंडो पर इसकी जानकारी हुई। ताजमहल में खूब एंजाय किया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाएं सुबह से ही नि:शुल्क ताजमहल देख रही हैं। आगरा में ताजमहल के साथ आगरा किला, एत्माउदद्दौला, सिकंदरा, मेहताब बाग, फतेहपुर सीकरी सहित अन्य स्मारकों में नि:शुल्क एंट्री होने से भी काफी खुश नजर आ रही हैं।

Related Post

रिवर फ्रंट घोटाला : यूपी, पश्चिमी बंगाल और राजस्थान में ताबड़तोड़ छापे

Posted by - July 5, 2021 0
लखनऊ। सीबीआई की एंटी करप्शन टीमों ने एक साथ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ गोरखपुर, गाजियाबाद, बरेली, गौतमबुद्धनगर,…
PM Modi

राष्ट्र प्रेरणा स्थल विचार और सेवा का प्रतीकः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Posted by - December 25, 2025 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को यहां डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी…

विकसित भारत 2047 के निर्माण में उच्च शिक्षा की अहम भूमिका : धामी

Posted by - May 31, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने शनिवार को देहरादून स्थित शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित “विकसित…
PM Vishwakarma scheme

‘पीएम विश्वकर्मा’ के लाभार्थियों का कौशल भी निखारेगी योगी सरकार

Posted by - September 13, 2023 0
लखनऊ। पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी योजना पीएम विश्वकर्मा (PM Vishwakarma)  को उत्तर प्रदेश में वृहद स्तर पर लागू किए जाने…