Fraud

जालसाजों ने एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख ठगे

897 0

 राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजों का एक गिरोह सक्रिय है। गिरोह के लोग एयरपोर्ट के अलावा रेलवे, सचिवालय, मेट्रो, सिंचाई भवन और पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर भोले भाले लोगों को अपना शिकार बना कर लाखों रुपए ऐंठ भी चुके हैं। ऐसा ही एक मामला सरोजनीनगर में सामने आया है। जहां कृष्णा नगर निवासी अजीत कुमार ने करीब 4 दिन पहले इसकी शिकायत सरोजनीनगर थाने में की। पुलिस उसकी शिकायत पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अजीत कुमार का कहना है कि एयरपोर्ट पर तैनात बताते हुए उपेंद्र सिंह, राहुल शर्मा, पीयूष अवस्थी, सिद्धार्थ सिंह, शोएब मलिक एसएल शर्मा नामक जालसाजों ने कई लोगों से एयरपोर्ट में नौकरी लगवाने के नाम पर करीब 20 लाख रुपए लिए थे।

पुलिस ने युवक को गांजा तस्करी कर रहे किया गिरफ्तार

 साथ ही सुखेंद्र, मनोज सिंह, लाल सिंह व संदीप उपाध्याय खुद को सचिवालय में अधिकारी बताते हुए लोगों से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 5 लाख, सचिवालय में नौकरी दिलाने के लिए तीन लाख, मेट्रो के लिए तीन लाख, सिंचाई भवन के लिए 2 लाख और पुलिस में नौकरी दिलाने के लिए 3 लाख रुपये लिए हैं। अजीत का कहना है कि काफी दिन बीतने के बाद भी जब किसी को नौकरी नहीं मिली। तो सभी लोगों ने पैसा वापस मांगना शुरू किया। लेकिन पैसा वापस मांगने पर आरोपियों ने रुपए देने से इनकार करते हुए गाली गलौज और मारपीट पर उतारू हो गए। आरोप है कि काफी दिनों तक यह लोग टहलाते रहे, लेकिन बाद में पैसा मांगने पर साफ इनकार कर दिया। अजीत की माने तो आरोपियों ने सभी लोगों से यह रकम ज्यादा तर नगद के रूप में ली है। जबकि थोड़ी बहुत रकम खाते में ली है।

 अजीत के मुताबिक जब पीड़ितों ने खाते में पैसे देने की बात कही तो उन्होंने वेतन खाता बताकर टाल दिया। फिलहाल लंबा समय बीतने के बाद भी जब किसी को नौकरी और दी गई रकम वापस नहीं मिली। तब अजीत ने बीती 2 फरवरी को इसकी लिखित शिकायत सरोजनीनगर थाने पर की। सरोजनीनगर पुलिस पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Related Post

राकेश टिकैत-7 महीने से देश का अन्नदाता राजधानी को घेर सड़क पर बैठा है, सरकार को शर्म नहीं आती?

Posted by - June 19, 2021 0
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आज केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। राकेश टिकैट ने कहा- कृषि…
ODOP

ODOP के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए योगी सरकार को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

Posted by - January 3, 2024 0
लखनऊ/नई दिल्ली । एक जिला, एक उत्पाद (ODOP) के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर रही योगी सरकार को राष्ट्रीय स्तर…
Automated parking construction work completed due to the efforts of Savin Bansal

महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित राज्य की प्रथम पार्किंग “ऑटोमेटेड पार्किंग”,

Posted by - October 2, 2025 0
देहरादून: देहरादून शहर में निर्माणाधीन स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग (Automated Parking) का कार्य पूर्ण ही गया है तथा इसका कोरोनेशन तथा…
SS Sandhu

मुख्य सचिव ने डीएम और पुलिस अधीक्षकों के साथ की वीडियो कान्फ्रेंसिंग

Posted by - October 6, 2022 0
देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु (SS Sandhu) की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में प्रदेश के राजस्व क्षेत्रों…
CM Dhami

सीएम धामी ने जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल और गर्म कपङे, रैन बसेरों का किया निरीक्षण

Posted by - December 24, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने  ने सभी जिलाधिकारियों और नगर आयुक्तों को निर्देश दिये हैं कि वे…