UPCA के पूर्व कोषाध्यक्ष का ह्रदयगति रुकने से निधन

671 0

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) और रोटरी क्लब को चार दशकों तक अपनी सेवाएं देने वाले पूर्व कोषाध्यक्ष व निदेशक एमएम मिश्रा का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह यूपीसीए से 45 वर्षों से भी अधिक समय से जुड़े थे।

उन्होंने अपने कार्यकाल में यूपीसीए को नई ऊंचाइयों का आयाम तक पहुंचाने में स्वर्गीय ज्योति वाजपेई कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया था। वह आजकल पूर्व सचिव राजीव शुक्ला के सबसे नजदीक माने जाते थे। उनके इस तरह चले जाने से यूपीसीए में शोक की लहर दौड गयी। यूपीसीए के लिए उनका जाना बहुत दुखद पूर्ण माना जा रहा है।

गौरतलब है कि एम एम मिश्रा को यूपीसीए में चल रही आंतरिक कलह बाजी से गहरा आघात लगा था। वह जिला संघों की आपसी मतभेदों को भुलाने के लिए बिचौलिए का काम कर रहे थे। वहीं उन्नाव में यूपीसीए की ओर से खरीदी गयी जमीन को बिकवाने का भी दबाव वह इस समय महसूस कर रहे थे। 90 वर्षीय झांसी निवासी एमएम. मिश्रा के निधन पर यूपीसीए के लोगों को गहरा आघात लगा है।

यूपीसीए के निदेशक रियासत अली ने उनको श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका जाना यूपी से के लिए गहरी चोट है जिसे भर पाना थोड़ा मुश्किल है। वही उनको श्रद्धांजलि देते हुए ग्रीन पार्क के वेन्यू डायरेक्टर संजय कपूर ने कहा यूपीसीए को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाले एमएम मिश्रा की भरपाई अगले कई सालों तक नहीं की जा सकेगी।

Related Post

गांधी प्रतिमा पर प्रियंका गांधी ने किया मौन प्रदर्शन, कांग्रेस के बड़े नेता रहे मौजूद

Posted by - October 11, 2021 0
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्‍व में हजारों की संख्‍या में पार्टी कार्यकर्ता सोमवार को गांधी प्रतिमा स्‍थल पर…
Mahashivratri

महाकुम्भ में 65 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने फहराई सनातन की धर्म ध्वजा

Posted by - February 26, 2025 0
महाकुम्भनगर: तीर्थराज प्रयागराज की धरती पर बीते 13 जनवरी से आयोजित हो रहे दिव्य-भव्य और सांस्कृतिक समागम महाकुम्भ (Maha Kumbh)…
CM Yogi

सेमीकंडक्टर में भारत को ग्लोबल लीडर के रूप में स्थापित करेगा सेमीकॉन इंडिया: सीएम योगी

Posted by - September 11, 2024 0
ग्रेटर नोएडा/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि सेमीकॉन इंडिया- 2024 पीएम मोदी के विजन के अनुरूप सेमीकंडक्टर…