UPCA के पूर्व कोषाध्यक्ष का ह्रदयगति रुकने से निधन

707 0

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) और रोटरी क्लब को चार दशकों तक अपनी सेवाएं देने वाले पूर्व कोषाध्यक्ष व निदेशक एमएम मिश्रा का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह यूपीसीए से 45 वर्षों से भी अधिक समय से जुड़े थे।

उन्होंने अपने कार्यकाल में यूपीसीए को नई ऊंचाइयों का आयाम तक पहुंचाने में स्वर्गीय ज्योति वाजपेई कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया था। वह आजकल पूर्व सचिव राजीव शुक्ला के सबसे नजदीक माने जाते थे। उनके इस तरह चले जाने से यूपीसीए में शोक की लहर दौड गयी। यूपीसीए के लिए उनका जाना बहुत दुखद पूर्ण माना जा रहा है।

गौरतलब है कि एम एम मिश्रा को यूपीसीए में चल रही आंतरिक कलह बाजी से गहरा आघात लगा था। वह जिला संघों की आपसी मतभेदों को भुलाने के लिए बिचौलिए का काम कर रहे थे। वहीं उन्नाव में यूपीसीए की ओर से खरीदी गयी जमीन को बिकवाने का भी दबाव वह इस समय महसूस कर रहे थे। 90 वर्षीय झांसी निवासी एमएम. मिश्रा के निधन पर यूपीसीए के लोगों को गहरा आघात लगा है।

यूपीसीए के निदेशक रियासत अली ने उनको श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका जाना यूपी से के लिए गहरी चोट है जिसे भर पाना थोड़ा मुश्किल है। वही उनको श्रद्धांजलि देते हुए ग्रीन पार्क के वेन्यू डायरेक्टर संजय कपूर ने कहा यूपीसीए को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाले एमएम मिश्रा की भरपाई अगले कई सालों तक नहीं की जा सकेगी।

Related Post

AK Sharma

देश की तरक़्क़ी और सबकी ख़ुशहाली के लिए लोकतंत्र के इस महापर्व पर सबकी भागीदारी जरूरी: एके शर्मा

Posted by - June 1, 2024 0
मऊ/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने काफी लंबे वर्षों के बाद अपने गांव…
CM Yogi

जिसका निशाना अचूक होगा, माफिया का उपचार करने वाला वही सपूत होगाः सीएम योगी

Posted by - November 23, 2023 0
जयपुर/धौलपुर। राजस्थान में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन योगी का जादू सिर चढ़कर बोला। अतिव्यस्ततम कार्यक्रम के बावजूद राज्यवर्धन सिंह…
Akharas

महाकुंभ 2025: कुंभ क्षेत्र में अखाड़ों के बसावट की प्रकिया शुरू, अखाड़ों की उपस्थिति से बढ़ी रौनक

Posted by - November 18, 2024 0
प्रयागराज। प्रयागराज में होने जा रहे सनातन परंपरा के सबसे बड़े समागम महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) में कुंभ क्षेत्र में…