former MP Rizwaan Zaheer

पूर्व सांसद रिजवान जहीर और कांग्रेस नेता दीपांकर सिंह गिरफ्तार

1458 0
बलरामपुर। यूपी के बलरामपुर में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग के दौरान तुलसीपुर थाना क्षेत्र के बेलीखुर्द गांव में पूर्व सांसद रिजवान जहीर (Former MP Rizwan Zaheer) के दामाद रमीज नेमत और दीपांकर सिंह (Deepankar Singh) के बीच विवाद हो गया था जिसके बाद दोनों के समर्थकों ने जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पूर्व सांसद रिजवान जहीर और दीपांकर सिंह (Deepankar Singh) को गिरफ्तार कर लिया है।

जिले में पंचायत चुनाव के मतदान के दौरान फर्जी वोटिंग को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हिंसा और आगजनी हो गई। इस मामले में पुलिस ने बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद रिजवान जहीर (Former MP Rizwan Zaheer ) और यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मध्य जोन दीपांकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को तुलसीपुर थाना क्षेत्र के बेलीखुर्द गांव में मतदान के दौरान रिजवान जहीर और दीपांकर सिंह के समर्थकों के बीच संघर्ष हो गया था। उसके बाद दीपांकर सिंह की दो लग्जरी गाड़ियां फूंक दी गईं और दो वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।

जानें क्या है पूरा मामला

पूर्व सांसद रिजवान जहीर (Former MP Rizwan Zaheer ) की पत्नी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हुमा रिजवान जिला पंचायत क्षेत्र नवानगर से बसपा समर्थित उम्मीदवार हैं। इसी क्षेत्र से दीपांकर सिंह की पत्नी अरुणिमा सिंह कांग्रेस के समर्थन से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही हैं। सोमवार को दिनभर शांतिपूर्ण मतदान के बाद देर शाम तुलसीपुर थाना क्षेत्र के बेलीखुर्द गांव में पूर्व सांसद रिजवान जहीर (Former MP Rizwan Zaheer ) के दामाद रमीज नेमत और दीपांकर सिंह का आमना-सामना हो गया जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। इस मारपीट में दोनों ही पक्षों से 6 लोग घायल हो गए। इसमें रिजवान जहीर के दामाद रमीज नेमत को भी काफी चोट आई है।

गाड़ियों में तोड़फोड़ और अगजनी

बवाल बढ़ता देख रिजवान जाहिर के समर्थक भी घटना स्थल पर जुटने लगे। उनके समर्थकों की बढ़ती संख्या देखते हुए दीपांकर सिंह और उनके समर्थक अपने वाहन छोड़कर मौके से भाग गए।  इसके बाद अपने अन्य समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे पूर्व सांसद ने दीपांकर सिंह के वाहनों में आग लगवा दी और उनमें तोड़फोड़ कराई।

बड़ी संख्या में फोर्स तैनात

इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्रता की गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएम श्रुति और एसपी हेमंत कुटियाल मौके पर पहुंचे। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पीएसी और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना के बाद देवीपाटन क्षेत्र के आईजी डॉ. राकेश सिंह भी बलरामपुर पहुंचे। इस मामले में पुलिस ने पूर्व सांसद रिजवान जहीर को उनके तुलसीपुर स्थित आवास से गिरफ्तार किया। इसके साथ ही पुलिस ने रात में ही कांग्रेस नेता दीपांकर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।

एसपी हेमंत कुटियाल के अनुसार-

एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि बेलीखुर्द गांव में दोनों पक्षों के बीच पहले वाद-विवाद और हाथापाई हुई। इसके बाद में वहां खड़े वाहनों में आग लगा दी गई। इस मामले में दोनों पक्षों से अभियोग पंजीकृत कर के पूर्व सांसद रिजवान जहीर और दीपांकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

Maha Kumbh

साध्वी ऋतम्भरा और देवकीनंदन ठाकुर ने भव्य महाकुम्भ के लिए सीएम योगी को सराहा

Posted by - January 22, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन की तैयारियों की हर ओर तारीफ हो…
संजय राउत

संजय राउत बोले- अब महाराष्ट्र की राजनीति खत्म, अगली गोवा की तैयारी

Posted by - November 29, 2019 0
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शुक्रवार को अपना कार्यभार संभालेंगे। वहीं शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद…

समाजवादी पार्टी ने आजमगढ़ को बनाया दिया था अपराधियों का गढ़ : सीएम योगी

Posted by - December 7, 2021 0
समाजवादी पार्टी के गढ़ में जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने समाजवादी पार्टी…
ज्योतिरादित्य सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर राज्यसभा का भरा नामांकनपत्र

Posted by - March 13, 2020 0
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को पार्टी प्रत्याशी के रूप में राज्यसभा के द्विवार्षिक…