सुमित्रा महाजन

CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं की सुमित्रा महाजन ने की तारीफ

938 0

मध्य प्रदेश। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ देश के कई राज्यों में महिलाएं धरना पर बैठी हैं। दिल्ली के शाहीन बाग से शुरू आंदोलन में महिलाएं बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। एक तरफ जहां बीजेपी के बड़े नेताओं की तरफ से आंदोलनरत मुस्लिम महिलाओं पर विवादास्पद बयान आए हैं। तो वहीं इससे अलग बीजेपी की महिला नेता और लोकसभा की पूर्व स्पीकर को मुस्लिम महिलाओं का प्रदर्शन की तारीफ की है।

बड़ी संख्या में मुस्लिम औरतों का बाहर निकलकर प्रदर्शन करना अच्छा

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और बीजेपी नेता सुमित्रा महाजन का कहना है कि बड़ी संख्या में मुस्लिम औरतों का बाहर निकलकर प्रदर्शन करना अच्छा है। महाजन ने कहा कि उन्हें ये बात सबसे ज्यादा पसंद है कि मुस्लिम महिलाएं बड़ी संख्या में धरना प्रदर्शन में शामिल हो रही हैं। बात चाहे दिल्ली की हो या फिर इंदौर की। इससे एक बात तो पता चलती है कि जागरुकता और विश्वास महिलाओं में पैदा हो गया है। अगर मुस्लिम महिलाओं को लगता है कि भविष्य में उनके साथ नाइंसाफी होगी, तब सड़क पर आकर अपना मत जाहिर कर सकती हैं।

अबू जानी-संदीप खोसला के लिए शो ​स्टॉपर बनीं सारा अली, बोलीं-मैं खुश किस्मत 

सुमित्रा महाजन ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी भगवान से यही प्रार्थना है कि मुस्लिम महिलाओं का प्रदर्शन देश के लिए सकारात्मक नतीजा लाए। मैं देश के सभी राजनीतिज्ञों को बताना चाहूंगी कि उनके अंदर की जागरुकता को बरकरार रखना सुनिश्चित करें।

मैं मुस्लिम समुदाय के लोगों का धन्यवाद करना चाहूंगी कि इससे पहले औरतें घर से बाहर नहीं निकलीं

उन्होंने कहा कि मेरा हमेशा से मानना रहा है कि औरतों को विभिन्न मुद्दों पर मुखर रहना चाहिए। मुझे ये देखना है कि क्या प्रदर्शनकारी मुस्लिम महिलाओं ने कानून को सही समझा है ? आज घर से बाहर निकलर मुस्लिम महिलाएं जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारे लगा रही हैं। मैं मुस्लिम समुदाय के लोगों का धन्यवाद करना चाहूंगी कि इससे पहले औरतें घर से बाहर नहीं निकलीं। सुमित्रा महाजन ने उम्मीद जताई कि नागरिकता कानून पर मुस्लिम समुदाय समझ जाएगा कि ये कानून किसी की नागरिका छीनने वाला नहीं बल्कि देने वाला है। इसके लिए बीजेपा नेता सुमित्रा महाजन कानून की बारीकियों पर प्रदर्शनकारियों से बात करने को तैयार हैं।

Related Post

मौजपुर इलाके में दो गुटों के बीच पथराव

मौजपुर इलाके में दो गुटों के बीच पथराव,पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

Posted by - February 23, 2020 0
नई दिल्ली। नागरिकता कानून(सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर(एनपीआर) के खिलाफ रविवार को जाफराबाद में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच…
CM Yogi

मलिन बस्तियों का कायाकल्प जरूरी, मूलभूत सुविधाओं का हो विस्तारः मुख्यमंत्री

Posted by - October 4, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने नगर विकास विभाग की उच्चस्तरीय बैठक में शहरों के विकास कार्यों की समीक्षा…
CM Bhajanlal Sharma

सीएम भजनलाल की सौगात, परीक्षार्थियों को अब इतने दिन मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा

Posted by - October 19, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं के हित में निरंतर कृतसंकल्पित होकर कार्य…
AK Sharma

प्रधानमंत्री ने आधी आबादी के स्वास्थ्य की चिन्ता कर दिया उज्ज्वला योजना का लाभ: एके शर्मा

Posted by - November 10, 2023 0
मऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) द्वारा किये गये प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दो निःशुल्क एलपी सिलेंडर रिफिल…