कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एक बार फिर विवादों में घिरे

1489 0

कर्नाटक। पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सिद्धारमैया एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया पर मैसूर में एक कार्यक्रम के दौरान एक महिला कार्यकर्ता का दुपट्टा खींचने का आरोप लगा है। इसपर भाजपा कांग्रेस को घेर रही है ।

ये भी पढ़ें :-पूर्व रक्षामंत्री ने दिल्ली के मैक्स अस्पताल में ली आखिरी सांस, लंबे समय से थे बीमार 

आपको बता दें जमीला नाम की ये महिला मैसूर में पूर्व सीएम के पास शिकायत लेकर पहुंची थी। जमीला सिद्धारमैया से उनके विधायक बेटे की शिकायत करने पहुंची थीं लेकिन जैसे ही जमीला ने अपनी बात शुरू की, सिद्धारमैया भड़क गए और महिला के हाथ से माइक छीन लिया।

ये भी पढ़ें :-RSS नेता इंद्रेश सिद्धू, नसीरुद्दीन और आमिर खान को कहा ‘देशद्रोही’ 

जानकारी के मुताबिक इसी बीच सिद्धारमैया ने महिला से अभद्रता भी की और फिर उन पर चिल्लाते हुए बैठने को कहा पूरी घटना मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों के कैमरे में कैद हो गई। बाद में इस वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान सिद्दारमैया ने जमलार को चुप कराते हुए माइक छीन लिया। महिला उनसे कह रही थी कि वह अब चुप नहीं बैठेगी इसपर सिद्धारमैया ने जवाब दिया कि उनका बेटा क्षेत्र में आता है। इसके बाद महिला ने टेबल पर हाथ पटका और सिद्धारमैया भड़क गए।

Related Post

CM Yogi

2047 तक 15-20 ‘डेकाकॉर्न’ वाला प्रदेश बनेगा यूपी, 4 करोड़ ग्लोबल स्किल्ड वर्कफोर्स होंगे तैयार

Posted by - September 7, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश बीते साढ़े आठ वर्षों में इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे नए क्षेत्रों में लगातार प्रगति दर्ज…
कांग्रेस सदस्यों का निलम्बन

‘मेक इन इंडिया’ से ‘रेप इन इंडिया’ की ओर बढ़ रहा है भारत: अधीर रंजन

Posted by - December 10, 2019 0
नई दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री पर महिलाओं के खिलाफ होते…
India Smart City Conclave

India Smart City Conclave: सर्वश्रेष्ठ राज्य पुरस्कार में यूपी को तीसरा स्थान, आगरा देश का तीसरा सबसे स्मार्ट शहर

Posted by - September 27, 2023 0
– उत्तर प्रदेश को 10 अलग-अलग श्रेणियों में मिले पुरस्कार, वाराणसी नॉर्थ जोन में टॉप – यूपी के शहरों को…