MA GANAPATI

उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी एमए गणपति NSG के महानिदेशक बने

2008 0
देहरादून। 1986 बैच के आईपीएस और उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी एमए गणपति (MA Ganapathy) को एनएसजी का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। IPS एमए गणपति (MA Ganapathy) अप्रैल 2016 से जुलाई 2017 तक उत्तराखंड के नौवें डीजीपी रह चुके हैं।

1986 बैच के IPS अफसर और उत्तराखंड के पूर्व DGP एमए गणपति (MA Ganapathy) को NSG नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। 1986 बैच के आईपीएस एमए गणपति (MA Ganapathy) इससे पहले नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो महानिदेशक के पद नियुक्त थे। उनका कार्यकाल 29 फरवरी 2024 तक है।

एमए गणपति (MA Ganapathy) इससे पहले उत्तराखंड के DGP भी रह चुके हैं। इसके साथ ही गृह मंत्रालय की आंतरिक सुरक्षा और वामपंथी उग्रवाद विभाजन में संयुक्त सचिव के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। एमए गणपति 29 फरवरी, 2024 या उसके अगले आदेशों तक (जो भी पहले हो) महानिदेशक एनएसजी के पद पर बने रहेंगे।

जानिए कौन हैं आईपीएस एमए गणपति

आईपीएस एमए गणपति (MA Ganapathy) 30 अप्रैल 2016 से जुलाई 2017 तक उत्तराखंड के नौवें डीजीपी रह चुके हैं। ईमानदार छवि के लिए जाने जाने वाले एमए गणपति (MA Ganapathy) लोकसभा के मुख्य सचिव भी रह चुके हैं। 2010 में एमए गणपति को राष्ट्रपति पुलिस पदक से भी नवाजा गया है।

उत्तराखंड के पूर्व DGP और वर्तमान में नियुक्त NSG के डायरेक्टर जनरल एमए गणपति (MA Ganapathy) का साल 1986 में भारतीय पुलिस सेवा में चयन हुआ। शुरूआत में गणपति यूपी के कानपुर व मेरठ और उत्तरखंड के नैनीताल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर रहे हैं। इसके अलावा वह पुलिस अधीक्षक स्पेशल क्राइम ब्रांच नई दिल्ली और एंटी करप्शन ब्यूरो नई दिल्ली में पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद में भी नियुक्ति पा चुके हैं।

2007 से 2011 तक आईपीएस एमए गणपति (MA Ganapathy) उत्तराखंड में बतौर पुलिस महानिरीक्षक अपराध व कानून व्यवस्था सहित गढ़वाल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) भी रहे हैं। साल 2010 में आईपीएस गणपति अर्धकुंभ मेला हरिद्वार में पुलिस महानिरीक्षक के साथ-साथ अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) प्रशासन के पद पर भी पुलिस मुख्यालय में नियुक्त रहे।

Related Post

CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने किया श्रम विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन

Posted by - September 17, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज रायपुर के इंडोर स्टेडियम में श्रम विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी…
CM Dhami

धामी ने राज्य आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण, बोले- रिस्पांस टाइम कम से कम रखें

Posted by - July 22, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को राज्य आपदा परिचालन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। इस मौके…

J-K एनकाउंटर : शोपियां में लश्कर के तीन आतंकी ढेर, बडगाम में जवान शहीद

Posted by - February 19, 2021 0
श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) के शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराया है।  जानकारी…
CM Dhami

2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ सनातन संस्कृति का स्वर्णिम काल : मुख्यमंत्री धामी

Posted by - May 4, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज देहरादून जनपद के सेलाकुई स्थित आद्यशक्ति श्री माता वैष्णो देवी धाम सेवा…
जेएनयू हिंसा

जेएनयू हिंसा : वीसी बोले- हॉस्टल में रहने वाले अवैध छात्र हिंसा में हो सकते हैं शामिल

Posted by - January 11, 2020 0
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में बीते पांच जनवरी की हिंसा के बाद पहली बार कुलपति प्रोफेसर एम जगदीश कुमार…