पूर्व सीएम के बेटे ने बालासाहेब ठाकरे पर लगाए गंभीर आरोप

1813 0

मुंबई। कांग्रेस के एमपी रह चुके और पूर्व मुख्‍यमंत्री नारायण राणे के बेटे नीलेश ने शिवसेना के संस्‍थापक बालासाहेब ठाकरे पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।रत्नागिरी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीलेश ने आरोप लगाया कि बालासाहेब ने सोनू निगम की हत्या की साजिश रची थी।नीलेश ने आपने आरोपों के लिए कोई सबूत तो पेश नहीं किया मगर कहा कि बालासाहेब ने सोनू निगम को जान से मारने के आदेश दिए थे।

ये भी पढ़ें :-पश्चिम बंगाल को 10 फीसदी आरक्षण के लिए करना होगा कोर्ट के फैसले का इंतजार 

आपको बतादें अपने दावों के समर्थन में बिना कोई सबूत दिए नीलेश राणे ने कहा, ‘बालासाहेब के आदेश पर शिवसैनिकों ने सोनू निगम की हत्‍या की कोशिश की थी। सोनू को भी इसकी जानकारी है। मुझे यह बताने के लिए मजबूर मत कीजिए कि ठाकरे परिवार और सोनू निगम के बीच किस तरह के संबंध थे।’

ये भी पढ़ें :-सैकड़ों साल पुरानी परंपरा तोड़ने पर सास ने किया बहू दिया इनाम 

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि राणे शिवसेना सांसद विनायक राउत के इस आरोप पर प्रतिक्रिया दे रहे थे कि नारायण राणे के राजनीतिक जीवन के 10 सालों में 9 लोग मारे गए थे। इसी आरोप पर बोलते हुए निलेश राणे ने सीधा बालासाहेब ठाकरे पर ही निशाना साध दिया। राणे ने कहा, ‘हमने राजनीति करते समय बालासाहेब के बारे में कभी कुछ गलत बात नहीं की, पर मेरे पिता पर गंदे आरोप लगाए जाते हैं, तो मुझे भी बालासाहेब के बारे में आपको बताना ही होगा।’

 

Related Post

AK Sharma

मतदाताओं की रुचि बार-बार चुनाव होने से मतदान में कम हो रही: एके शर्मा

Posted by - May 4, 2025 0
लखनऊ/मऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रहित…

बर्थडे स्पेशल: विवेक एक अरब रुपये की संपत्ति के मालिक, काफी उतार-चढ़ाव से भरा फिल्मी करियर

Posted by - September 3, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय का जन्म 3 सितंबर 1976 को हैदराबाद में एक्टर सुरेश ओबेरॉय के घर हुआ…
CM Yogi

जहां रूमाल रखो, वहीं वक्फ की संपत्ति, यह सिलसिला बंद होगाः योगी

Posted by - January 28, 2025 0
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मंगलवार को फिर दिल्ली की चुनावी जनसभाओं में पहुंचे। यहां…