International Trade Show

इंटरनेशनल ट्रेड शो में दुनिया देखेगी ‘फूड बास्केट ऑफ इंडिया’ का जलवा

409 0

लखनऊ। देश के ‘ग्रोथ इंजन’ के तौर पर अपनी भूमिका को विस्तार देता उत्तर प्रदेश न केवल ‘वन ट्रिलियन डॉलर’ की इकॉनमी बनने की ओर तेजी से प्रयासरत है, बल्कि वैश्विक पटल पर ‘फूड बास्केट ऑफ इंडिया’ (Food Basket of India) के तौर पर भी अपनी पहचान को भी पुख्ता कर रहा है। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश कृषि व खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ऐसे में, जब 21 से 25 सितंबर के बीच ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर व मार्ट में इंटरनेशनल ट्रेड शो 2023 (International Trade Show)का आयोजन होने जा रहा है तो यह निश्चित है कि इस मेगा ट्रेड शो में फूड, डेयरी और एग्रो सेक्टर से जुड़ी व प्रदेश में व्यापक उपस्थिति रखने वाली कंपनियों को एक बड़ा मंच प्रदान किया जाएगा। इस ट्रेड शो में यूं तो पूरी दुनिया से ही सभी क्षेत्रों की तमाम दिग्गज कंपनियां हिस्सा लेंगी मगर खास तौर पर उत्तर प्रदेश में व्यापक उपस्थिति रखने वाली फूड, डेयरी व एग्रो बेस्ड कंपनियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे न केवल ये कंपनियां उत्तर प्रदेश की ब्रांडिंग का हिस्सा बनेंगी बल्कि व्यापक वैश्विक बाजार तक इन कंपनियों के प्रोडक्ट्स की पहुंच का मार्ग भी प्रशस्त हो सकेगा।

Related Post

NAEC-SCVT signs MoU

यूपी में कौशल क्रांति को मिलेगी नई रफ्तार: एनएईसी-एससीवीटी के बीच एमओयू, एक लाख युवाओं को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

Posted by - January 23, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर…
Yogi cabinet

आगरा, गाजियाबाद और प्रयागराज में अब पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली

Posted by - November 25, 2022 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) ने उत्तर प्रदेश के तीन जिलों गाजियाबाद, आगरा और प्रयागराज में भी पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली…