Nath Nagari Intergrated Township

नाथ नगरी इंटीग्रेटेड टाउनशिप में शापिंग कांपलेक्स के ऊपर बनाये जायेंगे फ्लैट

373 0

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के विजन के अनुरूप बरेली विकास प्राधिकरण बरेली में प्रदेश की पहली अनूठी नाथ नगरी इंटीग्रेटेड टाउनशिप (Nath Nagari Intergrated Township) विकसित करने जा रहा है। बीडीए ने इसके लिये पांच गांवों की जमीन चिह्नित की है। जमीन खरीदने की तैयारी शुरू हो गई है। इंटीग्रेटेड टाउनशिप में आइटी पार्क, औद्योगिक क्षेत्र, मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल, अपार्टमेंट, शापिंग कांप्लेक्स, आउटलेट, शिक्षण संस्थान विकसित करने के लिये लेआउट और डिजाइन तैयार किया गया है।

विश्वस्तरीय सौंदर्यीकरण के साथ टाउनशिप में आने जाने के लिये इलेक्ट्रिक वाहनों की सुविधा मिलेगी। अत्याधुनिक पार्किंग स्थल रहेगा। इंटीग्रेटेड टीओडी टाउनशिप (Nath Nagari Intergrated Township) में शापिंग कांप्लेक्स के ऊपर फ्लैट बनेंगे। इसमें ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) नीति के प्रविधानों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें तीन चार मंजिल तक नीचे शापिंग कांप्लेक्स होंगे। उसके ऊपर गगनचुंबी फ्लैट बनेंगे। बीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि इसके विकास के साथ नाथ नगरी बरेली के विकास को नये आयाम मिलेंगे। नाथ धाम इंटीग्रेटेड टाउनशिप से आवासीय विकास के साथ एमएसएमई एवं बरेली के उत्पादों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जायेगा।

जैविक सरंक्षण और पर्यावरण के अनुकूल होगा विकास

बीडीए सचिव योगेंद्र कुमार ने बताया कि यह प्राधिकरण का महात्वकांक्षी प्रोजेक्ट है। टाउनशिप के साथ बीडीए रामगंगा रिवरफ़्रंट का डेवलपमेंट भी करवाएगा। इसका विकास जैविक संरक्षण के साथ पर्यावरण के अनुकूल होगा। इसमें बायोडायवर्सिटी पार्क का भी विकास कराया जाएगा ।

मुख्य आकर्षण :

– भारत सरकार की टीओडी नीति के तहत विकास : शॉपिंग काम्प्लेक्स एवं ऊपरी तल पर फ्लैट
– ⁠ज़री ज़रदोज़ी सेंटर का विकास : फ़्लैटेड डेवलपमेंट माड्यूल के तहत
– ⁠विश्व स्तरीय स्टेडियम प्रस्तावित
– ⁠लघु उद्योग की स्थापना के लिए पर्याप्त अवसर
– ⁠गंगा एक्सप्रेसवे से 15 मिनट की दूरी पर प्रस्तावित – इससे एमएसएमई एवं ज़री ज़रदोज़ी के निर्यात में सुगमता

दुकानों और कामगारों के लिये बनेगा कॉमन सेंटर

बरेली के उत्पाद ज़री ज़रदोज़ी के कामगारों की स्किल को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शनी लगेगी। इसके साथ उत्पाद बेचने के लिए दुकान और काम करने लिए के लिए कॉमन सेंटर की व्यवस्था की जायेगी। आर्किटेक्ट सुमित अग्रवाल ने बताया कि टाउनशिप में छोटे कामगारों एवं व्यापारियों के लिए फ़्लैटेड डेवलपमेंट के रूप में छोटी पूँजी में जगह उपलब्ध होगी। जिसके नीचे एक्जिविशन एवं कन्वेंशन सेंटर होंगे। ज़री ज़रदोज़ी के उत्पादों के निर्यात को सुगम बनाने के लिए एक्सपोर्ट हाउस एवं आधुनिक होटल प्रस्तावित किये जा रहे हैं। टाउनशिप को विश्व स्तरीय मानकों पर विकसित किया जा रहा है।

Related Post

बजट 2020

सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा, तो उसकी सरकार करेगी वसूली : सीएम योगी

Posted by - January 22, 2020 0
कानपुर। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में कानपुर में आयोजित रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर…
CM Yogi

निर्दोष हिंदुओं की हत्या करते हैं सपा से जुड़े दुर्दांत माफियाः योगी

Posted by - November 16, 2024 0
प्रयागराज/अलीगढ़: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को यूपी की रैलियों में समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। बोले-हर दुर्दांत…
UP ATS

एटीएस का उन्नाव में छापा, एक व्यक्ति हिरासत में

Posted by - March 1, 2021 0
यूपी एटीएस ने उन्नाव के एक मकान में छापेमारी कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि उसके पास से आधा दर्जन से अधिक पासपोर्ट बरामद हुए हैं। हिरासत में लिया गया व्यक्ति किराये के घर में रह रहा है। उससे एटीएस मुख्यालय में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में देर रात तक कुछ और लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किये जाने की जानकारी मिली है। 15 साल बच्ची का हुआ अपरहण, तीन घंटे बाद बदमासो ने छोड़ा उन्नाव में एक व्यक्ति से कई पासपोर्ट बरामद होने के मामले में एटीएस के आईजी जीके गोस्वामी ने बताया कि एक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। ये बड़ा मामला हो सकता है। उन्होंने कहा कि पूछताछ के बाद कुछ कहना उचित होगा। एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से लगी…