CM Dhami

सीएम धामी को सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर लगाया फ्लैग

454 0

देहरादून। सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ (Armed Forces Flag Day) पर मुख्यमंत्री आवास में सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल (से.नि.) उप निदेशक कर्नल एम.एस.जोधा (से.नि) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) को फ्लैग लगाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले अपने वीर सैनिकों पर हमें गर्व है। ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ का यह अवसर राष्ट्र के सजग प्रहरियों के अविस्मरणीय बलिदानों और सेवाओं को स्मरण करने और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का भी दिन है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के नागरिकों से ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष’ में सैनिक परिवारों के कल्याण के लिए अपना योगदान देने की भी अपील की है।

Related Post

Kathua Terrorist Attack

आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच लाल ने दे दिया बलिदान, शोक में डूबी देवभूमि

Posted by - July 9, 2024 0
देहरादून। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले (Terrorist Attack) में उत्तराखंड के पांच जवानों ने अपना बलिदान दे दिया।…
Rowing

रोइंग खिलाड़ियों को प्रतिभा प्रदर्शन का मंच देने को रामगढ़ताल बेकरार

Posted by - May 26, 2023 0
गोरखपुर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (Khelo India University Games)  में रोइंग (नौकायन) प्रतियोगिता की मेजबानी के साथ गोरखपुर भी गर्व…