Anand Bardhan

चारधाम यात्रा से पहले गैस आपूर्ति दुरुस्त करें, बैकलॉग खत्म हो: मुख्य सचिव

17 0

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन (Anand Bardhan) ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति की स्थिति को पूरी तरह दुरुस्त किया जाए और किसी भी प्रकार का बैकलॉग तुरंत खत्म किया जाए। विशेषकर चारधाम यात्रा को देखते हुए कमर्शियल गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार से समन्वय स्थापित किया जाए।

सोमवार को सचिवालय में जिलाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग और तेल कंपनियों के राज्य स्तरीय समन्वयकों को गैस एजेंसियों और वितरकों पर सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने कहा कि खतौनी में अंश निर्धारण के कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने विशेष रूप से हरिद्वार, नैनीताल सहित मैदानी जनपदों में इस कार्य की धीमी प्रगति पर चिंता जताते हुए जिलाधिकारियों को साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित कर नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही डिजिटल क्रॉप सर्वे को भी प्राथमिकता के साथ तेजी से पूरा करने को कहा।

बैठक में कुंभ-2027 की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने संबंधित विभागों को आवश्यक शासनादेश (जीओ) शीघ्र जारी करने और जिन परियोजनाओं के लिए टीएसी एवं ईएफसी अनुमोदन आवश्यक है, उन्हें प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में किसी प्रकार की डुप्लीकेसी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

इस बैठक में प्रमुख सचिव एल. फेनाई, आर. मीनाक्षी सुंदरम, विशेष प्रमुख सचिव अमित कुमार सिन्हा, सचिव शैलेश बगौली, नितेश कुमार झा, दिलीप जावलकर, सचिन कुर्वे, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, बृजेश कुमार संत, विनोद कुमार सुमन और आनन्द स्वरूप सहित मंडलायुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय, मंडलायुक्त कुमाऊं दीपक रावत और सभी जिलों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

रवि किशन

झारखंड विधानसभा चुनाव में रवि किशन ने भोजपुरी का लगाया तड़का, किया रोड शो

Posted by - November 24, 2019 0
गढ़वा। बीजेपी प्रत्याशी भानु प्रताप शाही के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को बीजेपी सांसद सह भोजपुरी सिने अभिनेता रवि…

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी ने दिया इस्तीफा, यूपी में सीएम योगी दे सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी

Posted by - September 8, 2021 0
उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया, वह राज्यपाल के तौर पर तीन साल का…
Home Ministry

यूपी- बिहार से आए मजदूरों को नशेड़ी बनाते हैं पंजाब के किसान : गृह मंत्रालय

Posted by - April 2, 2021 0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब के किसानों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मंत्रालय ने पंजाब के मुख्य सचिव…
CM Dhami

सीएम धामी ने अधिकारियों को लगाई फटकार, कहा- कार्य शैली में लाएं सुधार

Posted by - June 2, 2024 0
बनबसा(चम्पावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) जनपद चम्पावत में एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम पर बनबसा पहुंचे। एनएचपीसी सभागार में…