लखनऊ में black fungus से 24 घंटों में पांच की मौत

1812 0

राजधानी में ब्लैक फंगस (black fungus) के मरीजों का लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं, दम तोड़ने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में ब्लैक फंगस (black fungus) से पांच रोगियों की जान जा चुकी है।

शुक्रवार को किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) प्रवक्ता डॉ सुधीर सिंह ने बताया कि ब्लैक फंगस (black fungus) के 194 रोगी विश्वविद्यालय में भर्ती हुए हैं। यह वर्तमान में भर्ती रोगियों की संख्या नहीं है। अभी तक केजीएमयू में आये रोगियों की संख्या है। चौबीस घंटे के भीतर आठ रोगी भर्ती हुए हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि इन 24 घंटों में 13 रोगियों की सर्जरी की जा चुकी है। जबकि पांच रोगियों की मृत्यु हुई है। इनमें कानपुर के रहने वाले दो रोगी, लखीमपुर खीरी, मैनपुरी, बिहार के मानिकपुर से एक-एक लोग शामिल हैं।

Related Post

CM Yogi paid tribute to BR Ambedkar on his Nirvana Day

संविधान की प्रति दिखाकर ढोंग करने वाले बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर मौन क्यों : सीएम योगी

Posted by - December 6, 2024 0
लखनऊ: आज बांग्लादेश में हिंदुओं, बौद्ध और अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के लोगाें को कट्टरपंथियें द्वारा मारा जा रहा है। उन्हें…
CM Yogi

वनटांगिया समुदाय को दिवाली के पहले बड़ा तोहफा देगी योगी सरकार

Posted by - October 21, 2024 0
लखनऊ/गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के “जीरो पॉवर्टी” विजन के तहत, इस वर्ष गोंडा जिला प्रशासन द्वारा वनटांगिया महोत्सव…