हमीरपुर में ठंड से फिर पांच मौत

हमीरपुर में ठंड से फिर पांच मौत, अभी तक 36 लोगों ने जान गंवाई

1004 0

हमीरपुर । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शनिवार को ठंड की चपेट में आने से पांच और लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। इससे ग्रामीण सकते में हैं। जिले में अभी तक 36 लोगों की ठंड के सीजन में मौत हो चुकी है। ठंड के सितम से किसानों ने खेतों में जाना बंद कर दिया है।

जिले के सुमेरपुर कस्बे के मौलवी अब्दुल गनी (70) ठंड की चपेट में आ गए। गनी को इलाज के भर्ती कराया गया था। मगर उन्होंने घर पर दम तोड़ दिया। मौलवी उर्दू, व अरबी के विद्वान थे। इनके पढ़ाये सैकड़ों शिष्य उर्दू टीचर की नौकरी कर रहे है। शनिवार को इन्हें सुपुर्द- ए-खाक किया गया।

दीपिका पादुकोण लखनऊ के शीरोज कैफे में एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ मनाएंगी बर्थडे 

इसके अलावा सुमेरपुर थाना क्षेत्र के विदोखर पुरई गांव निवासी अमर सिंह पहलवान की पत्नी रन्नो सिंह (52) और विदोखर मेंदनी गांव निवासी रवीन्द्र सिंह की पत्नी गीता देवी (45) की ठंड से मौत हो गई। वहीं इंगोहटा गांव निवासी गोमती (40) पत्नी भइयालाल वर्मा और कल्लू कुशवाहा (69) ने ठंड में दम तोड़ दिया है। हमीरपुर मौसम विभाग के कर्मी भवानी प्रसाद ने बताया कि जिले का अधिकतम पारा 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से कम है।

Related Post

yogi cabinet

माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक अब निजी अस्पतालों में भी करा सकेंगे कैशलेस इलाज

Posted by - January 29, 2026 0
लखनऊ: प्रदेश की योगी सरकार ने माध्यमिक शिक्षा विभाग से जुड़े शिक्षकों (Teachers) और शिक्षणेत्तर कर्मियों को बड़ी राहत दी…
#UPYogiBudget2023

Twitter पर 1 अरब, 20 करोड़ बार यूजर्स तक पहुंचा योगी का उपयोगी बजट, टॉप ट्रेंड हुआ #UPYogiBudget2023

Posted by - February 22, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में प्रदेश के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को यूपी के इतिहास…
cm yogi

सीएम योगी ने स्वास्थ्य सेवाओं को टेक्नोलॉजी से जोड़ने पर दिया बल

Posted by - December 11, 2022 0
वाराणसी। यूपी के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बहुत शीघ्र टेली कंसल्टेंसी और टेली मेडिसिन जैसी सुविधाओं से लैस होंगे।…