Panchayat Election

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव का पहला चरण आज

1194 0

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का  सेमीफाइनल  माने जा रहे पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत बृहस्पतिवार को 18 जिलों में 2.21 लाख से ज्यादा पदों के लिए मतदान होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य के 2.21 लाख से अधिक पदों के लिए 3.33 लाख से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं।

18 जिलों में 2.21 लाख से ज्यादा पदों के लिए   होगा मतदान

चार चरणों में होने वाले चुनाव के पहले चरण में अयोध्या, आगरा, कानपुर, गाजियाबाद, गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, प्रयागराज, बरेली, भदोही, महोबा, रामपुर, रायबरेली, श्रावस्ती, संत कबीर नगर, सहारनपुर, हरदोई और हाथरस जिलों में मतदान होगा। पहले चरण में जिला पंचायत सदस्य के 779 पदों के लिए 11,442 प्रत्याशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 19,313 पदों के लिए 81,747 उम्मीदवार, ग्राम प्रधान के 14,789 पदों के लिए।,14,142 प्रत्याशी तथा ग्राम पंचायत वार्ड सदस्यों के।,86,583 पदों के लिए।,26,613 उम्मीदवार मैदान में हैं।

3.33 लाख से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में, होगा भाग्य का फैसला

मुख्य शाही स्नान में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

प्रदेश के अपर निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा ने बुधवार को बताया कि मतदान कोविड-19 संबंधित कड़े प्रोटोकॉल के बीच होगा। इस दौरान मतदाताओं को मास्क लगाना और सामाजिक दूरी बनाए रखना अनिवार्य होगा। आयोग ने मतदान केंद्रों के बाहर छह-छह फीट की दूरी पर घेरे बनाने का आदेश जारी किया है।  उन्होंने बताया कि आगामी दो मई को मतगणना के दौरान भी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर पीपीई किट की भी व्यवस्था की जाएगी।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को आगामी 25 मई तक पंचायत चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराने के आदेश दिए थे। इस बार चुनाव मैदान में भाजपा, सपा और कांग्रेस के साथ-साथ, आम आदमी पार्टी, आजाद समाज पार्टी तथा असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली आॅल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन भी है।

Related Post

Council School

परिषदीय बच्चों में भारतीय इतिहास, संस्कृति और धरोहरों के प्रति गर्व का बीजारोपण कर रही योगी सरकार

Posted by - October 21, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के परिषदीय विद्यालयों (Council School)  में पढ़ने वाले बच्चों के समग्र शैक्षिक…
Ritu from Bijnor becomes an entrepreneur

बिजनौर की रितु बनी उद्यमी, कैफे से रोजाना सात हजार रुपये की कमाई

Posted by - January 20, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश भर में संचालित ‘राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन’ ग्रामीण महिलाओं के जीवन में…