फिल्म ‘मरजावां’ का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, रितेश और सिद्धार्थ का दिखा ये अंदाज

971 0

बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मरजावां’ का पहला लुक रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में रितेश देशमुख और सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।रितेश ने हाथ में लंबी सी बंदूक पकड़ी हुई है। साथ ही लंबे बाल और घूरती आंखों से जबरदस्त पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि सिद्धार्थ माथे पर एक कपड़ा बांधे हुए और मुंह में तीली दबाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें :-प्रियंका चोपड़ा के सपोर्ट में कंगना के बाद आए आयुष्मान खुराना 

आपको बता दें रितेश ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘तू हीरो है। मैं हीरो हूं! लेकिन बंदूक कितनी भी बड़ी हो, जान लेने वाली गोली छोटी ही होती है।’ इसके साथ ही रितेश ने सिद्धार्थ मल्होत्रा की तस्वीर साझा करते हुए लिखा- ‘तू दुश्मन है लेकिन तेरे लिए ताली बजाने को दिल करता है।’

ये भी पढ़ें :-देसी रोमांस से अपने करियर की शुरुआत करने वाली वाणी कपूर बॉलीवुड में भी हुई कामयाब 

जानकारी के मुताबिक फिल्म में रितेश विष्णु का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के बारे में मिलाप जावेरी ने एक इंटरव्यू में बताया- ‘रितेश फिल्म में विष्णु का किरदार निभा रहे हैं। रितेश को यह लुक काफी सोच समझकर दिया गया है।

Related Post

Narcotics Control Bureau

सुशांत सिंह केस में रिया पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दर्ज किया आपराधिक मामला

Posted by - August 31, 2020 0
दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीआई कर रही है। हाल ही में खबर आई थी कि…
गैर जमानती वारंट

केजरीवाल और सिसोदिया के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Posted by - April 23, 2019 0
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव के खिलाफ मंगलवार को…

बर्थडे स्पेशल: फिल्मों में अपनी मेहनत से महेश बाबू ने खुद बनाई पहचान

Posted by - August 9, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। साउथ के सुपरस्टार अभिनेता महेश बाबू 9 अगस्त यानी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्मी बैकग्राउंड परिवार…
Asaduddin Owais

एनपीआर पर ओवैसी का केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा, तुंरत रोक लगाने का अनुरोध

Posted by - February 17, 2020 0
नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से एनआरसी, सीएए और अब एनपीआर के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कई…