Poison

पहले परिवार को खिलाया फिर खुद खाया जहर

899 0

लखीमपुर खीरी जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को कथित तौर पर जहर खिलाने के बाद खुद भी जहर (consumed the poison itself) खा लिया। इस घटना में पत्नी और बच्चों की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने बुधवार को बताया कि जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र के वीर सिंह पुर गांव में मंगलवार रात बुधई नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी नन्हीं (30) और दो बेटों कुलदीप (दो) तथा संदीप (एक) को जहर खिलाने के बाद खुद भी खा लिया।

इस घटना में मां और दोनों बेटों की मौत हो गई जबकि बुधई को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जाती है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस घटना के पीछे पति -पत्नी के बीच विवाद को मुख्य कारण बताया जा रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

Related Post

G Kishan Reddy

सीएम योगी के नेतृत्व में निवेश के लिए ‘उत्तम राज्य’ बना उत्तर प्रदेश: जी किशन रेड्डी

Posted by - February 10, 2023 0
लखनऊ। लखनऊ में आयोजित UP GIS-23 में शिरकत करने पहुंचे केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी (G. Kishan Reddy) ने…
CM Yogi

UP में वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान, ज्यादा प्रभावित जिलों में 8 बजे से नाइट कर्फ्यू भी

Posted by - April 20, 2021 0
लखनऊ। कोरोना वायरस के महासंकट के बीच उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन (Weekend lockdown) का ऐलान कर दिया गया है।…