फिरोजाबाद में बुखार से हालत खराब, अस्पताल में जगह नहीं, घर पर हो रहा इलाज

707 0

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इस वक्त वायरल बुखार और डेंगू से हालत खराब हैं, फिरोजाबाद उन्हीं जिलो में प्रमुख है, जहां अस्तपाल में जगह कम हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार वहांं लोग अपने आसपासस झोलाझाप डॉक्टरों से इलाज करवा रहे हैं, जिससे हालात और खराब होने का डर है। झलकरी नगर इलाके में राजीव के बेटे को बुखार आ रहा था, चेक करवाया तो डेंगू पॉजिटिव निकला, अस्पताल गए तो जगह नहीं मिली। राजीव ने बताया कि नजदीक के ही एक डॉक्टर घर पर ही दवाई एवंं ग्लूकोस ड्रिप चढ़ा रहे हैं, यही हाल पुष्पा की बेटी का था जिसकी मौत हो गई।

पिछले कुछ दिनों में फिरोजाबाद में करीब 20 बच्चों की मौत हो गई, 100 बेड के मेडिकल कॉलेज में 325 से ज्यादा मरीज एडमिट हैं।सीएमएस के कार्यवाहक डॉ. आलोक कुमार ने कहा कि ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज की स्थिति दिनों-दिन खराब होती जा रही है। 100 बेड वाले अस्पताल में 400 से ज्यादा मरीज भर्ती है. जिसके बाद स्थिति से निपटने के लिए 100 और बिस्तर जोड़े हैं। आने वाले दिनों में और बिस्तर जोड़ेंगे।

साध्वी प्रज्ञा ने गौमूत्र को बताया हाई एंटीबायोटिक!

आपको बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की पांच सदस्यीय टीम ने फिरोजाबाद में वायरल बुखार की वजह से बच्चों की मौतों को लेकर घर-घर जाकर निरीक्षण किया। इसी के साथ आमजन को इस बीमारी से बचाव को लेकर जागरुक भी किया। जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद में अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 400 से अधिक मरीज भर्ती हैं। पूरे यूपी में अबतक इस रहस्यमयी वायरल बुखार से 100 से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी हैं।

Related Post

yogi

-#VisionaryYogi का प्रयोग कर यूजर्स ने इन्वेस्टमेंट के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए की मुख्यमंत्री योगी की तारीफ

Posted by - November 22, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार (CM Yogi) को जब नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में उत्तर…
CM Yogi

सीएम योगी ने अयोध्या में किया संत रामानुजाचार्य की मूर्ति का अनावरण

Posted by - October 12, 2022 0
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को अयोध्या के निर्मोचन चौराहा…
school

निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के प्रवेश पर कड़ी निगरानी रखेगी योगी सरकार, शासनादेश जारी

Posted by - September 9, 2025 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) ने गरीब बच्चों को निजी स्कूलों (Private Schools) में प्रवेश दिलाने की व्यवस्था को संशोधित…