Chemical Factory

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषड़ आग, मचा हड़कंप

641 0

एलुरु: आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के एलुरु (Eluru) जिले के अक्की रेड्डीगुडेम (Akki Reddyamudem) में स्थित एक केमिकल फैक्टरी (Chemical Factory) में बुधवार की रात अचानक से आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। एलुरु के पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने बताया है कि बुधवार की रात अचानक से केमिकल फैक्टरी में आग लगने से हड़कंप मच गया, इसकी सुचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर झुलसे लोगों को विजयवाड़ा के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि नाइट्रिक एसिड, मोनोमिथाइल के रिसाव से आग लगने से यह हादसा हुआ। अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया कि घायलों में से चार की हालत गंभीर है।

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया। वहीं मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने घटना पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 5 लाख रुपये और जिन्हें मामूली चोटें आई हैं उन्हें 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश में एलुरु आग दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका की मदद करने वाले 500 सरकारी अधिकारीयों को तालिबान ने किया गायब

Related Post

CM Dhami

उत्तराखंड में व्यापक पैमाने पर हो रहे हैं संस्कृति और विरासत के सरंक्षण के कार्य: CM धामी

Posted by - January 9, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने बरेली पुलिस लाइन में 29 वें उत्तरायणी मेले में प्रतिभाग करते हुए…
Nitin Gadkari

नितिन गडकरी कोरोना पॉजिटिव

Posted by - January 11, 2022 0
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव (corona posotive)…
Dr. R. Rajesh Kumar

उत्तराखंड के शहरों की बदलेगी तस्वीर, अर्बन चैलेंज फंड से मिलेगा विकास को बड़ा सहारा

Posted by - April 21, 2026 0
देहरादून। सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार (Dr. R. Rajesh Kumar) ने कहा कि अर्बन चैलेंज फंड उत्तराखंड के शहरी…