Lalu Prasad Yadav

लालू प्रसाद यादव के कमरे में लगी आग, मची अफरातफरी

516 0

मेदिनीनगर: बिहार (Bihar) के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के कमरे में मंगलवार की सुबह आग लग गई। हालांकि इस घटना में लालू प्रसाद यादव को कोई नुकसान नहीं हुआ। लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) पलामू में छह से आठ जून तक तीन दिवसीय दौरे पर हैं, वे पलामू सर्किट हाउस में रुके हुए हैं। मंगलवार की सुबह 8:45 बजे के करीब लालू प्रसाद यादव के कमरे में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद सेवादारों और अन्य लोगों ने सर्किट हाउस (Circuit house) की पहले बिजली कटवाया। इस दौरान लालू प्रसाद यादव नास्ता कर रहे थे।

भीषण गर्मी के बीच सीएम योगी ने दिए हर जिले में पेयजल व्यवस्था कराने के निर्देश

उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद यादव सोमवार को ही बिहार से झारखंड पहुंचे हैं। यहां वे पलामू की अदालत में उनके खिलाफ चल रहे आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में आठ जून को हाजिर होंगे। यह मामला चुनाव प्रचार के दौरान सभा स्थल पर बिना इजाजत के हेलीकॉप्टर उतारने का है। इस मामले में कोर्ट ने लालू को हाजिर होने के लिए आखिरी नोटिस दिया था। इधर मंगलवार को भी लालू से मिलने वालों का तांता लगा रहा। सुबह से ही सर्किट हाउस में गहमागहमी देखी जा रही है।

कानपुर हिंसा: प्रिंटिंग प्रेस मालिक हिरासत में, बाजार बंदी के छापे थे पोस्टर

Related Post

CM Dhami

राज्य में जड़ी बूटियों के उत्पादन को और बढ़ावा दिया जाए: सीएम धामी

Posted by - January 5, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को सचिवालय में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए…

नुसरत जहां सिंदूर लगाकर भारतीय संस्कृति को कर रही शर्मसार, पार्टी से निलंबित किया जाए- दिलीप घोष

Posted by - June 23, 2021 0
बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट से टीएमसी सांसद नुसरत जहां अपनी टूटती शादी, प्रेग्ननेंसी और अफेयर को लेकर चर्चा में…

शक्ति प्रदर्शन में जुटे नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह!

Posted by - July 15, 2021 0
पंजाब कांग्रेस में घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह एवं पूर्व मंत्री नवजोत…