Ashok Yadav

पूर्व मंत्री अशोक यादव पर FIR दर्ज, निर्दलीय महिला प्रत्याशी को धमकाने का आरोप

1393 0

फिरोजाबाद । जनपद के नगला खंगर थाने में यूपी सरकार के पूर्व मंत्री अशोक यादव (Ashok Yadav) के खिलाफ कई संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पूर्व मंत्री पर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही एक महिला प्रत्याशी को धमकाने, उसे अश्लील गालियां देने और उसके पिता से लूट करने का आरोप लगा है।

क्या है पूरा मामला

जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत 26 अप्रैल को चुनाव होगा। यहां जिला पंचायत के 33 वार्डो के लिए 450 प्रत्याशी मैदान में हैं। यानी कि जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए राजनीतिक दलों की भी प्रतिष्ठा दांव पर है। प्रत्याशी एड़ी से लेकर चोटी तक का जोर लगाने में लगे हैं। जिला पंचायत के वार्ड संख्या 32 से रुचि यादव पत्नी राहुल यादव सपा के समर्थन से चुनाव लड़ रही हैंष रुचि यादव सपा नेता बिजेंद्र ठेकेदार की पुत्र वधू हैं। इसी वार्ड से सपना यादव पुत्री दुर्गपाल यादव निवासी नगला गुलाल थाना नगला खंगर भी निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं।

क्या है एफआईआर में

सपना यादव द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक, शिकोहाबाद निवासी पूर्व मंत्री अशोक यादव 22 अप्रैल को दोपहर उसे रास्ते में मिले, जिनके साथ बाउंसर भी थे। अशोक यादव ने बिजेंद्र ठेकेदार को समर्थन देने की बात कही। वहीं उन्होंने मेरा दुपट्टा खींचा और मुझे भद्दी-भद्दी गालियां दी। सपना यादव ने एक मोबाइल और अपने पिता से 18 हजार रुपये से अधिक की नगदी छीनने का आरोप लगाया है।

Related Post

Chhattisgarh Samuhik Vivah

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह

Posted by - March 16, 2026 0
छत्तीसगढ़ ने सामाजिक समरसता, जनभागीदारी और संवेदनशील शासन की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए विश्व स्तर पर…
GIMS

सीएम योगी की मंशा अनुसार, 152 करोड़ रुपए की लागत से मेडिकल कॉलेज के नए भवन के निर्माण पर फोकस

Posted by - September 8, 2024 0
ग्रेटर नोएडा/लखनऊ। उत्तर प्रदेश को स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रयासरत योगी सरकार (Yogi Government)…
Anganwadi

बाला फीचर्स से लैस होंगे उत्तर प्रदेश के 449 को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र

Posted by - August 18, 2023 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) उत्तर प्रदेश में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ शिक्षा को रोचक बनाकर…
CM Dhami

सीएम धामी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों के परिवारजनों को किया सम्मानित

Posted by - July 26, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को गांधी पार्क, देहरादून में कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर…