कर्नाटक उपचुनाव

कर्नाटक उपचुनाव : पूर्व पीएम देवगौड़ा के पोते समेत छह के खिलाफ एफआईआर

984 0

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते, पूर्वमंत्री एचडी रेवन्ना के बेटे सूरज रेवन्ना व पांच अन्य के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को एफआईआर दर्ज की है। इन सब पर बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप है।

बताया जा रहा है कि मांड्या के केआर पेटे के पास एक गांव में यह झड़प हुई है। बता दें कि कर्नाटक में 15 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। इसका प्रचार बीते मंगलवार को थम गया है। यही उपचुनाव बीजेपी सरकार का भविष्य तय करेगा।

बीजेपी को सरकार में बने रहने के लिए 15 में से छह सीटें जीतनी होंगी। बीजेपी के चुनाव प्रचार की कमान प्रदेश के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने संभाल रखी है। तो वहीं कांग्रेस की चुनाव प्रचार की कमान पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने संभाली है। जद (एस) की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने चुनाव प्रचार किया है। वहीं उनके पिता एच डी देवगौड़ा ने कुछ विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार किए हैं।

Related Post

100 फीसदी क्राइम रोकने की गारंटी

योगी के मंत्री बोले- 100 फीसदी क्राइम रोकने की गारंटी तो भगवान भी नहीं ले सकते

Posted by - December 5, 2019 0
उन्नाव। उन्नाव में रेप पीड़िता पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने के मामले में गुरुवार को योगी सरकार के मंत्री का…
CM Yogi

पूरे रास्ते जयश्री राम की गूंज, बजे गीत- यूपी में फिर से हम भगवा लहराएंगे

Posted by - April 16, 2024 0
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के रोड शो में उत्साहित सहारनपुर ने उनके सामने बोला- अबकी…
cm yogi

63,383 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण, 1,740 पुल और 35,433 किमी ग्रामीण मार्ग, 9 वर्षों में यूपी इंफ्रास्ट्रक्चर ने भरी ऐतिहासिक उड़ान

Posted by - March 20, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बीते 9 वर्षों के दौरान इंफ्रास्ट्रक्चर (Infrastructure) के क्षेत्र में व्यापक बदलाव दर्ज किए गए हैं,…