CM Vishnudev Sai

नक्सलवाद पर हम मजबूती से लड़ रहे हैं: मुख्यमंत्री साय

315 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) रविवार को ओडिशा में दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित कर रायपुर लौटे। उन्होंने हेलीपेड पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए नक्सलवाद पर कहा कि हम जब से सरकार में है मजबूती के साथ लड़ रहे हैं। शनिवार को 12 नक्सली मारे गए हैं, मेरी जानकारी के अनुसार आज भी एक नक्सली मारा गया है। 29 नक्सली भी एक दिन में मारे हैं। आगे भी मजबूती से लड़ेंगे, या तो वो आत्मसमर्पण कर दें और विकास की मुख्यधारा से जुड़ जाएं।

अरविंद केजरीवाल द्वारा भाजपा नेताओं के कैरियर को लेकर दिए बयान पर मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि वो लोग अपना घर पहले देखें, हमारा घर बिल्कुल मजबूत है, हमारी चिंता बिल्कुल न करें।

मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि आज उनका तीसरी बार ओडिशा का दौरा था। उन्होंने बताया कि कालाहांडी लोकसभा क्षेत्र की दो विधानसभाओं नुआपारा और जूनागढ़ में लोकसभा उम्मीदवार मालविका देवी और दोनों विधानसभा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। दोनों सभा बहुत सफल रही, इतनी गर्मी के बावजूद भी भारी संख्या में वहां पर मतदाता आए।

इस बार उड़ीसा में भी परिवर्तन दिख रहा है, लोगों को हम बता रहे हैं कि मजबूत सरकार और मजबूत प्रधानमंत्री बनाने से बहुत फायदे मिलते हैं। एक सवाल के जवाब में साय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पहले अपना घर देखें, भाजपा की चिंता छोड़ दें।

मां के लिए क्या लिखूं, मां ने तो सबको लिखा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

उन्होंने (CM Vishnudev Sai) कहा कि हम जनता को बता रहे हैं कि डबल इंजन की सरकार से उसका क्या लाभ होता है। छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार है तो 3 महीने में ही मोदी की गारंटी के बहुत सारे काम कर दिए गए हैं और उनसे भी आग्रह कर रहे हैं कि आप भी डबल इंजन की सरकार बनाएं। ओडिशा में भी निश्चित रूप से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और अधिकांश लोकसभा की सीटें भी भारतीय जनता पार्टी जीत रही है।

छत्तीसगढ़ पर भ्रष्टाचार एवं घोटालों पर हो रही जांच के सवाल पर साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि जो भी विभिन्न घोटाले में संलग्न है, जांच एजेंसियां जांच कर रही है और जो दोषी पाए जा रहे हैं उन पर कार्रवाई भी हो रही है।

Related Post

CM Vishnudev Sai

व‍िधायक की ग‍िरफ्तारी में कोई साज‍िश नहीं है, न‍ियमानुसार हो रही कार्रवाई : मुख्‍यमंत्री साय

Posted by - August 18, 2024 0
रायपुर। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश में सियासत गरमा गई है। इस घटना को लेकर विपक्ष…
cm dhami

उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय मार्केटिंग के लिए गुणात्मक वृद्धि होगी: सीएम धामी

Posted by - August 5, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने उत्तराखंड में उत्पादित आम की प्रथम खेप, शहद एवं राजमा के अंतरराष्ट्रीय…
कैटरीना कैफ का वीडियो वायरल

रैंप पर वॉक करते हुए कैटरीना कैफ का ये वीडियो वायरल, यहां देखें

Posted by - February 27, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। इसी बीच…

थम नहीं रही मेघालय में हिंसा, उग्रवादियों ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक के काफिले पर बरसाए पत्थर

Posted by - August 18, 2021 0
मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के काफिले पर मंगलवार को कुछ शरारती तत्वों ने हमला बोल दिया।मलिक गुवाहाटी एयरपोर्ट से…