CM Vishnudev Sai

मां के लिए क्या लिखूं, मां ने तो सबको लिखा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

340 0

रायपुर। मां के लिए क्या लिखूं, मां ने तो सबको लिखा है। मातृ दिवस (Mother’s Day) के शुभ अवसर पर प्रदेश की सभी महतारियों को सादर प्रणाम…छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने मदर्स डे के अवसर पर अपने भावों की अभिव्यक्ति करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में वीडियो जारी करते हुए उक्त बातें लिखी।

Happy Mother's Day : सीएम साय ने ट्वीट कर लिखा- मां के लिए क्या लिखूं...मां  ने तो सबको लिखा है - Haribhoomi

वीडियो में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) की उनकी माताजी जसमनी देवी के साथ विभिन्न अवसरों का सुंदर चित्रण है। वीडियो में कहा गया है, प्रभु श्रीराम ने कहा है

“जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी।”

मां और जन्मभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर हैं।

मां की ममता के आंचल में पलकर बड़ा होना और मां के आशीर्वाद से प्रदेश की जनता की सेवा करने लायक बनना विरलों को ही नसीब होता है। यह मां के पुण्य प्रताप का ही फल है कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में जनसेवा कर रहे हैं। हम मां पर ज्यादा क्या लिखें, मां पर क्या कहें, माँ ने ही तो सबको लिखा है। मातृ दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेश की सभी महतारियों को सादर प्रणाम।

Related Post

CM Dhami

खेलों से नशे के खिलाफ मजबूत संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने क्रिकेट खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

Posted by - May 8, 2026 0
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को पिथौरागढ़ जनपद भ्रमण के दौरान श्री सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्टेडियम…
Maha Kumbh

महाकुम्भ में सनातन धर्म का विराट दर्शन, श्रद्धालुओं की संख्या 50 करोड़ पार

Posted by - February 14, 2025 0
महाकुम्भ नगर। तीर्थराज प्रयागराज की धरती पर बीते 13 जनवरी से आयोजित हो रहा दिव्य-भव्य धार्मिक, सांस्कृतिक समागम ‘महाकुम्भ 2025’…