Moradabad

प्रधान प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हुई मारपीट

1081 0

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद में पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद दो प्रधान प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। घटना की जानकारी मिलने के घंटों बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

जिले में पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद दो प्रधान प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने (fighting between supporters of the two pradhan candidate) आ गए। दोनों प्रधान प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच जमकर पथराव हुआ। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल होने के घंटों बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस वीडियो के आधार पर लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने की बात कह रही है। वीडियो वायरल होने के करीब तीन घण्टे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों प्रधान प्रत्याशियों के समर्थकों के लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

जानें क्या है पूरा मामला

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के खरकगपुर जगतपुर गांव में दो प्रधान प्रत्याशियों के समर्थक वोटिंग समाप्त होने के बाद आमने सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के समर्थकों ने एक दूसरे के ऊपर पथराव कर दिया और जमकर मारपीट हुई। हमले में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिनको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लिया।

दो महिला प्रधान प्रत्याशियों के समर्थकों में हुई मारपीट

मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के खरकगपुर जगतपुर गांव में मंगला खान और बुरी बेगम दोनों प्रधान पद की प्रत्याशी हैं, जिन दोनों में मुकाबला कांटे की टक्कर का है। वोटिंग समाप्त होने के बाद दोनों प्रधान प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने हो गए। दोनों के बीच जमकर पथराव व मारपीट हुई, लेकिन इस पूरी घटना से पुलिस 3 घंटे तक अनजान रही। सोशल मीडिया पर मारपीट व पथराव का वीडियो वायरल होने के 3 घंटे बाद एसएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया।

एमपी सिटी ने दी घटना की जानकारी

एसपी सिटी अमित कुमार आनंद का कहना है कि थाना मूंढापांडे क्षेत्र में ग्राम खड़कपुर जगतपुर में मतदान के बाद दो पक्षों के बीच पथराव की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पुलिस बल पहुंचा था। इसमें मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके से कुछ व्यक्तियों ने वहां पर मोबाइल से वीडियोग्राफी की थी, जिसके आधार पर पहचान की जा रही है। इसमें जल्द ही विधिक कार्रवाई पूर्ण की जाएगी।

Related Post

cm yogi in assam

कांग्रेस नेतृत्व कभी सुधरने वाला नहीं है, उसे छोड़ दें अपने हाल पर : योगी आदित्यनाथ

Posted by - March 23, 2021 0
असम।  पांचों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे पार्टियों के बीच चुनावी…
Suresh Khanna

किसानों, युवाओं और महिलाओं के विकास में मील का पत्थर साबित होगा बजट : सुरेश खन्ना

Posted by - February 1, 2022 0
लखनऊ। संसदीय कार्य मंत्री और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना (Suresh Khanna) ने केंद्रीय बजट (Budget) पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा…
BSNL

अब स्वदेशी 4जी नेटवर्क से जुड़ेंगे यूपी के दूरदराज और सीमावर्ती क्षेत्र

Posted by - September 26, 2025 0
लखनऊ। स्वदेशी आत्मनिर्भरता के संकल्प को नई ऊंचाईयों पर ले जाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) शनिवार को ओडिशा…
Anandiben Patel

महाकुम्भ में डुबकी लगाकर अभिभूत हुईं राज्यपाल, कहाः वर्षों तक नहीं भूल पाएंगे दिव्य अनुभव

Posted by - February 16, 2025 0
महाकुम्भनगर। तीर्थराज प्रयागराज में महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) के महासमागम में रविवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी…