मॉडलिंग का झांसा देकर किया संगीन अपराध

मॉडलिंग का झांसा देकर किया संगीन अपराध

945 0

विभूतिखंड इलाके में एक होटल में युवती के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने मॉडलिंग का झांसा देकर संबंध बनाए। इसके बाद लगातार धमकियां दे रहा था।

नाबालिग किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने पर मुकदमा दर्ज

स्थानीय थाना इलाके के विराजखंड में कथित तौर पर मीडिया हाउस के नाम से बिल्डिंग में फिल्म बनाने के काम किए जा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक, गुरुवार को पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। साथ ही आरोप लगाया कि मॉडलिंग के नाम पर दुष्कर्म किया गया। मना करने पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। इस दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाया।

युवक के दो खातों से जालसाज़ों ने 27500 पार

साथ ही वायरल करने की धमकियां दे रहा था। गुरुवार को आरोपी ने युवती के साथ मारपीट की। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के आरोपों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मॉडलिंग कर रही भी। आरोपी ने खुद को रसूखदार बताकर झांसे में लिया। इसके बाद डरा धमका कर कई बार संबंध बनाया। विगत कई दिनों से आरोपी लगातार परेशान कर रहा था। साथ ही मामले की गहनता से छानबीन किए जा रहे हैं।

 

Related Post

Yogi Cabinet

महाकुम्भ से योगी ने दी ‘महासौगात’, यूपी बनेगा एयरोस्पेस का महारथी

Posted by - January 22, 2025 0
महाकुम्भ नगर। विश्व के सबसे बड़े धार्मिक-सामाजिक समागम ‘महाकुम्भ 2025’ में जहां एक तरफ दुनियाभर के आस्थावानों का जुटान हो…
Paddy

धान किसानों की समृद्धि में सहायक बनी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार

Posted by - November 28, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) “समृद्ध किसान, सशक्त उत्तर प्रदेश” की परिकल्पना को हकीकत में बदल कर प्रदेश के धान…