सौंफ का दूध स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद, पेट की परेशानी को करे दूर

506 0

दूध तो आप बचपन से ही पीते आए होंगे। कभी हल्दी, कभी केसर तो कभी बॉर्नवीटा के साथ इसका स्वाद आपने कई बार लिया होगा। वहीं सौंफ को माउथ फ्रेशनर के तौर पर या सब्ज़ी और अचार के ज़रिये बहुत बार खाया होगा। लेकिन क्या कभी दूध के साथ सौंफ का स्वाद चखा है? बता दें कि दूध के साथ सौंफ केवल टेस्ट को ही बेहतर नहीं बनाती है। बल्कि ये सेहत को दुरुस्त करने में भी विशेष भूमिका निभाती है। आइये आज आपको बताते हैं गर्म दूध के साथ सौंफ आपकी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है।

पेट की दिक्कत दूर करने में मददगार

पेट की दिक्कत दूर करने में सौंफ का दूध काफी मदद करता है। ये अपच, सूजन और कब्ज की  दिक्कत को दूर करने का काम करता है। सौंफ में एस्ट्रैगल और एनेथोल जैसे तत्व होते हैं जिनकी वजह से ये पेट में मरोड़, दर्द और गैस्ट्रिक विकार जैसी दिक्कतों को दूर करने में भी खास भूमिका निभाता है। इसके साथ ही सौंफ का दूध स्पाइसी फ़ूड से होने वाली एसिडिटी को दूर करने में भी मददगार साबित होता है।

आंखों की रौशनी बढ़ाने में मददगार

आंखों की रौशनी में सुधार करने का काम भी सौंफ वाला दूध काफी अच्छी तरह से करता है। अगर आपकी नज़र कमज़ोर है या आपको धुंधला दिखाई देता है तो आपके लिए सौंफ का दूध काफी फायदेमंद हो सकता है। सौंफ में विटामिन-ए मौजूद होता है जो आंखों की रौशनी को बढ़ाने में मददगार होता है।

वजन घटाने में मददगार

लंच से पहले सौंफ के दूध का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। इसको पीने से आपको काफी समय तक भूख का अहसास नहीं होता है। ये शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में भी सहायक है। इसके सेवन से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है, जिसकी वजह से वजन घटाने में भी ये काफी सहायक होता है।

 मुंहासे दूर करे

मुंहासे दूर करने में भी सौंफ काफी अच्छा असर दिखाती है। इसमें मौजूद ऑयल और फाइबर जैसे तत्व बॉडी से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं। जिसकी वजह से ब्लड प्यूरीफाई होता है। एक रिसर्च के मुताबिक सौंफ के जीवाणुरोधी गुण मुंहासों को तो दूर करते ही हैं, साथ ही स्किन को भी ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं।

 सौंफ का दूध बनाने का तरीका

सौंफ का दूध बनाने के लिए आप एक गिलास दूध में एक चम्मच सौंफ को डालें और दूध को अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इसको छानकर रख लें और गुनगुना रह जाने पर इसको पियें।

 

Related Post

सावधान: अगर आपके भी पैरों में होता है रात में दर्द, बन सकता है इन गंभीर बीमारियों की वजह

Posted by - July 18, 2019 0
लखनऊ डेस्क। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यक्ति अपना ख्याल नही रख पता है। जिसकी वजह से पीठ, कमर…

घटती नौकरी-बढ़ती बेरोजगारी के बीच महंगाई से राहत नहीं, 73 रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर

Posted by - August 1, 2021 0
कोरोना संकट से जूझ रहे देश में बढ़ती महंगाई भी किसी महामारी से कम नहीं है, सरकारी तेल कंपनियों ने…
Manish Sisodia

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

Posted by - September 14, 2020 0
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। अब…