ऋषि कपूर और रणबीर की तुलना नहीं

बाप बाप होता है, ऋषि कपूर और रणबीर की तुलना नहीं की जा सकती : शत्रुघ्न सिन्हा

1248 0

मुंबई। बॉलीवुड के शॉटगन सिन्हा शत्रुध्न सिन्हा का कहना है कि ऋषि कपूर और उनके पुत्र रणबीर कपूर के बीच तुलना नहीं की जा सकती है। बॉलीवुड के दमदार अभिनेता ऋषि कपूर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है। शत्रुघ्न सिन्हा ने ऋषि कपूर को याद किया और उन्हें एक बेहतरीन कलाकार बताया है।

दिशा पटानी बोलीं-कोरोना से जंग जीतने के लिये घर पर रहना जरूरी

ऋषि कपूर ने अपने स्टाइल से रोमांस के पॉस्टर बॉय बनने में कामयाबी हासिल की थी, लेकिन रणबीर कपूर को अभी लंबा सफर तय करना होगा

शत्रुघ्न सिन्हा ने ऋषि कपूर को रोमांस का पोस्टर बॉय कहा है। उन्होंने भी कहा कि ऋषि कपूर की विरासत को आगे ले जाना रणबीर कपूर के लिए आसान नहीं होगा। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि राजेंद्र कुमार और राजेश खन्ना के बाद ऋषि कपूर ने अपने स्टाइल से रोमांस के पॉस्टर बॉय बनने में कामयाबी हासिल की थी, लेकिन रणबीर कपूर को अभी लंबा सफर तय करना होगा। क्योंकि बाप बाप होता है। इस समय दोनों की तुलना नहीं की जा सकती है। ऋषि कपूर के साथ शत्रुध्न सिन्हा ने नसीब , खुदगर्ज , रणभूमि समेत कई फिल्मों में काम किया है।

Related Post

Brajesh Pathak on Lockdown

हालात न सुधरे तो लखनऊ में Lockdown लगाना पड़ सकता है : कानून मंत्री

Posted by - April 14, 2021 0
लखनऊ।  उत्तर प्रदेशके कानून मंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने स्वास्थ्य महकमे के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर स्वास्थ्य सेवाओं की…
रानी रामपाल

हॉकी इंडिया ने महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल का नाम खेल रत्न के लिए भेजा

Posted by - June 2, 2020 0
नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल के नाम खेलरत्न पुरस्कार के लिए व वंदना कटारिया,…