Farmers

सिंचाई न होने पर किसानों का नहीं होगा नुकसान, सरकार ने किया ये इंतजाम

549 0

नई दिल्ली: किसान कड़ी मेहनत से खेतो में फसल लगाते है लेकिन कई बार बिजली की समस्याओं की वजह से सिंचाई न होने पर अच्छा-खासा नुकसान उठाना पड़ता है। किसानों (Farmers) के लिए पीएम कुसुम योजना (PM Kusum Yojana) बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इस योजना के तहत केंद्र और राज्य सरकार किसानों को सोलर पंपों पर सब्सिडी प्रदान करती है।

सोलर पंप से किसान अपने खेतों की सिंचाई कर सकते हैं। इसके अलावा अपने अनउपजाऊ जमीन पर सोलर संयंत्र लगा कर हर महीने एक निश्चित आय भी कमा सकते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, एक मेगावट सौर उर्जा सयंत्र की स्थापना के लिए लगभग 4 से 5 एकड़ भूमि की जरूरत होती हैं। इससे एक साल में तकरीबन 15 लाख बिजली यूनिट का उत्पादन किया जा सकता है। बिजली विभाग से इसे 3 रुपये 7 पैसे के टैरिफ पर खरीदा जाता है। ऐसे में किसान सोलर पंप संयंत्र से आसानी से सालाना 45 लाख तक की आय हासिल कर सकता है।

कुसुम योजना के तहत किसान, किसान पंचायत, सहकारी समितियों का समूह सोलर पंप लगाने के लिए आवेदन कर सकता है। इस योजना के तहत सरकार किसानों को 60% की सब्सिडी प्रदान करती है. इसके अलावा लागत का 30% लोन भी सरकार द्वारा दिया जाता है।

यह भी पढ़ें: ब्लैंक बॉक्स में एम्बेड करने वाले बदलाव को वापस ले सकता है ट्विटर

Related Post

महुआ के निशाने पर किसानों का सिर फोड़ने वाला अधिकारी, जूती चाटने वालों से कर दी तुलना

Posted by - August 30, 2021 0
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने प्रदर्शनकारी किसानों का ‘सिर फोड़ने’ का पुलिस को आदेश देने वाले आईएएस अफसर आयुष सिन्हा…

चुनाव से पहले नाराज किसानों को मनाने की जुगत में लगी मोदी सरकार! खाते में 19K करोड़ डालने का प्लान

Posted by - August 2, 2021 0
नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली की सीमाओं पर नवंबर 2020 से लगातार आंदोलन कर रहे, इस बीच सरकार…
Airtel

एयरटेल ने अपने यूजर्स को दिया तगड़ा झटका, 600 रुपये तक महंगे हुए प्लान्स

Posted by - June 28, 2024 0
निजी क्षेत्र की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार सर्विस प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल (Airtel) ने मोबाइल सेवाओं की टैरिफ दरों में…