FORMRES BEATING BJP MLA

पंजाब : भाजपा MLA की किसानों ने की पीटाई, 300 लोगों पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज

1302 0

पंजाब / मलोट । किसानों ने पंजाब के भाजपा विधायक (BJP MLA Arun Narang)  को पीट दिया। उनके कपड़े फाड़ दिए और उनके चेहरे पर कालिख पोत दी। पुलिस की मदद से उन्हें बचाया गया। भाजपा विधायक पर ये हमला मलोट शहर में हुआ।

  • पंजाब की अबोहर सीट से भाजपा विधायक हैं अरुण नारंग
  • एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने मलोट आए थे भाजपा MLA

पंजाब के मलोट शहर में भाजपा विधायक अरुण नारंग (BJP MLA Arun Narang)  के साथ पिटाई के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने 250 से 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने धारा-307 यानी हत्या की साजिश समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। भाजपा विधायक (BJP MLA Arun Narang)  की पिटाई का मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने डीजीपी दिनकर गुप्ता को कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।

दरअसल, पंजाब की अबोहर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अरुण नारंग (BJP MLA Arun Narang) शनिवार को मलोट पहुंचे।अरुण नारंग (BJP MLA Arun Narang)  यहां पंजाब सरकार के खिलाफ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने आए थे। इसी दौरान उनपर हमला हुआ था। हमलावरों ने उनके कपड़े फाड़ दिए और उनके चेहरे पर कालिख पोत दी। पुलिस की मदद से उन्हें बचाया गया था।

वहीं, इस मामले में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। सीएम अमरिंदर ने साथ ही प्रधानमंत्री मोदी से किसानों का मुद्दा सुलझाने की अपील भी की है। मुख्यमंत्री ने डीजीपी दिनकर गुप्ता को इस हमले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है. इस पूरे मामले में 250 से 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा- 307 समेत 353,186, 188, 332, 342, 506, 148, 149 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पहले से ही इंतजार में किसान

किसान पहले से ही भाजपा दफ्तर के सामने विधायक अरुण नारंग का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही नारंग (BJP MLA Arun Narang)  अपनी कार में वहां पहुंचे। किसानों ने उन्हें घेर लिया और उन पर स्याही फेंक दी।

Related Post

Taj Hotel

सीएम योगी से भेंट में टाटा संस के चेयरमैन ने यूपी में होटल श्रृंखला विस्तार का रखा प्रस्ताव

Posted by - December 15, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में वैश्विक एवं घरेलू पर्यटन के तीव्र विस्तार को दृष्टिगत रखते हुए राज्य के पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी…
CM Dhami inaugurated 50 Health ATMs

सीएम धामी ने चारधाम यात्रा मार्गों पर 50 हेल्थ एटीएम का किया लोकार्पण

Posted by - April 24, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि चारधाम यात्रियों को सुलभ और अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाएगा। हेल्थ…
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती एवं स्वामी सदानंद सरस्वती के किए दर्शन

Posted by - March 4, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) आज सोमवार सुबह रायपुर के बोरियाकला स्थित शंकराचार्य आश्रम पहुंचकर ज्योतिष पीठ के…
कोरोना वायरस

कोरोना वायरस : पूर्वांचल विश्वविद्यालय व सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की परीक्षा स्थगित

Posted by - March 18, 2020 0
लखनऊ। कोरोना वायरस से बचाव के चलते वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय व सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाये स्थगित कर…