किसान की बेटी शशि ने मजबूत इरादों के साथ लिखी सफलता की नई कहानी

1203 0

लखनऊ डेस्क। करसोग की दिव्यांग शशि ठाकुर राज्य सरकार से आर्थिक मदद न मिली तो रिश्तेदारों और दोस्तों से पैसे लेकर नेपाल पहुंच गईं और भारतीय कबड्डी टीम की झोली में गोल्ड डाल दिया। किसान परिवार में जन्मीं शशि विपरीत परिस्थितियों से जूझते हुए भारतीय एशियन पैरा कबड्डी टीम में शामिल हुईं और मजबूत इरादों से सफलता की कहानी लिखी।

ये भी पढ़ें :-जिद और जुनून के आगे पहाड़ भी झुकता, इस महिला ने ऐसा ही कर दिखाया 

आपको बता दें ग्रामीण परिवेश में पली बढ़ी एक लड़की के लिए घर की चौखट लांघना आसान काम नहीं था। उसने किसी तरह से परिवार को राजी किया, लेकिन इस सब के लिए 23 हजार खर्च आना था। इसे खिलाड़ी को खुद वहन करना था। शशि ठाकुर कहती हैं इस दौरान सरकार से भी कोई वित्तीय मदद नहीं मिल पाई। जीवन के इस संघर्ष के दौर में रिश्तेदारों और दोस्तों से पैसे एकत्रित किए। शशि ठाकुर ने कहा कि अब उसका का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पैरा बैडमिंटन में भी गोल्ड मेडल हासिल करने का है।

ये भी पढ़ें :-व्हीलचेयर पर बैठे-बैठे इस महिला ने कर दिया कमाल, बन गईं मिसाल

जानकारी के मुताबिक नेपाल में 24 अगस्त को संपन्न हुए एशियन पैरा कबड्डी मैच में भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। टीम में हिमाचल की एकमात्र सदस्य करसोग की शशि ठाकुर भी रहीं। इस उड़ान में शशि ने शारीरिक चुनौती को बाधा नहीं बनने दिया।

Related Post

अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन

अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन में 20 किलो सोना पहनकर पहुंची मेरठ की आलिया

Posted by - January 23, 2020 0
मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा में चल रहे अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन में बुधवार को 800 से ज्यादा किन्नर पहुंचे थे।…
करिश्मा तन्ना

मुंह में सांप दबाए नजर आई करिश्मा तन्ना, ये वीडियो खड़े कर देगा रोंगटे

Posted by - February 26, 2020 0
नई दिल्ली। छोटे पर्दे की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना इन दिनों रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन…
कोरोना वायरस के 300 संदिग्ध

निजामुद्दीन मरकज़ में कोरोना वायरस के 300 संदिग्धों को अस्पतालों में भर्ती कराया

Posted by - March 30, 2020 0
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज से कोरोना वायरस ‘कोविड-19 के संक्रमण की जांच के…