Prabhat Pheri

फेयर नेचर फाउंडेशन ने स्वतंत्रता दिवस पर निकाली प्रभात फेरी

835 0

उन्नाव। प्रदेश में कार्यरत गैर-सरकारी संस्था फेयर नेचर फाउंडेशन (Fair Nature Foundation) की उन्नाव इकाई ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर प्रभात फेरी निकाली। ये प्रभात फेरी आजादी के अमृत महोत्सव को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण को लेकर जागरुक करने हेतु निकाली गई।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8:30 बजे उन्नाव स्थित संस्था के हेड ऑफिस से हुई जिसमें संस्था के कार्यकर्तओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

 Prabhat Pheri

 

मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सुशील तिवारी मौजूद रहे, जिन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए आज़ादी के अमृत महोत्सव की बधाई दी और आम जनता को पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरुक किया।

 Prabhat Pheri

 

कार्यक्रम के दौरान संस्था के अध्यक्ष मणि शंकर शर्मा भी मौजूद रहे उन्होंने कहा कि सभी इस अमृत महोत्सव को धूम धाम से मना रहे हैं।

‘आजादी के अमृत महोत्सव’ पर सभी ने तिरंगे का मान बढ़ाने का लिया संकल्प: नेहा शर्मा

 Prabhat Pheri

 

फेयर नेचर फाउंडेशन (Fair Nature Foundation) भी देश सेवा में तत्पर है और पर्यावरण संरक्षण करते हुए देश सेवा के लिए कर्तव्यबद्ध है। इस प्रभात फेरी में संस्था के दीपांशु, प्रशात, विपुल, अनुपम, वेदांत, आर्यन, जया, मिमोहा, शिखा, नेहा और मीनाक्षी आदि सदस्य मौजूद रहे।

Related Post

cm yogi

सीएम योगी ने किया मां गंगा का पूजन, बड़े हनुमान के चरणों में झुकाया शीश

Posted by - November 22, 2025 0
प्रयागराज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार को प्रयागराज दौरे पर रहे। यहां उन्होंने विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।…
Bulldozers

नेपाल सीमा से सटे जिलों के अवैध कब्जों पर पूरे दिन गरजा बुलडोजर, ध्वस्त किये गये अवैध निर्माण

Posted by - April 28, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर सोमवार को भी नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध कब्जों…
Ayush University

आयुष विवि से संभव हुआ आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथिक कॉलेजों का एकीकृत नियमन

Posted by - June 29, 2025 0
गोरखपुर। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय (AYUSH University) की स्थापना होने से प्रदेश में आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी कॉलेजों का…