online classes

कोरोना महामारी के दौर में ऑनलाइन क्लासेज से बढ़ी आंखों की समस्या

2199 0

लखनऊ। कोरोना महामारी के चलते पूरे देश में बच्चे पढ़ाई के लिए ऑनलाइन क्लासेज (online classes ) कर रहे हैं।  साथ ही बाहर ज्यादा न निकलने की अवस्था में गेमिंग में बच्चे अपना अधिक समय बिता रहे हैं। इन सारी चीजों का प्रभाव उनकी आंखों पर पड़ रहा है। मोटे तौर पर, हाल के सप्ताहों में करीब 40 प्रतिशत बच्चों में आंखों व देखने की तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ा है।

जाने-माने नेत्र विशेषज्ञ अनिल रस्तोगी के मुताबिक, इनमें से अधिकतर बच्चों में अभिसरण अपर्याप्तता की समस्या देखी गई । यह एक ऐसी अवस्था है, जहां निकट स्थित किसी चीज को देखने के दौरान आंखें एक साथ काम करने में असक्षम रहती हैं। इस स्थिति के चलते एक आंख के अंदर रहने के दौरान दूसरी बाहर की ओर निकल आती है, जिससे चीजें या तो दो या धुंधली लगती हैं।

उन्होंने आगे कहा, बच्चे कंप्यूटर के आगे लंबे समय तक बैठे रहते हैं, स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं जिससे आंखों में खुजली और जलन की समस्या पैदा हो जाती है, ध्यान लगाने में परेशानी होती है, सिर दुखता है, आंखों में दर्द होता है।

Bigg Boss 14 : शो की सबसे खराब TRP पर केआरके ने लोगों को दी बधाई

नेत्र विशेषज्ञ शिखा गुप्ता भी यही कहती हैं कि लॉकडाउन के चलते बच्चे आठ से दस घंटे तक का समय इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में बिताते हैं। वे या तो ऑनलाइन क्लासेज कर रहे हैं या कार्टून देख रहे हैं या वीडियो गेम्स खेल रहे हैं।

माता-पिता को लगता है कि यह उन्हें व्यस्त रखने का सबसे बेहतर तरीका है, लेकिन इतना ज्यादा वक्त इलेक्ट्रॉनिकडिवाइस में बिताने से आंखों को नुकसान पहुंचता है। इनसे बचने के लिए डॉक्टर्स का सुझाव है कि आंखों की एक्सरसाइज पर ध्यान दें, टीवी,कंप्यूटर, मोबाइल फोन के स्क्रीन से कुछ-कुछ देर का ब्रेक लेते रहें, ताकि आंखों की अच्छी सेहत बरकरार रखी जा सकें।

Related Post

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव कोरोना संक्रमित, खुद को आइसोलेट कर किया ट्वीट…

Posted by - April 14, 2021 0
लखनऊ। सपा अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है। उन्होंने…
ज्ञान विज्ञान बाल मेला

सीएसआईआर-सीमैप में चार दिवसीय ज्ञान विज्ञान बाल मेला शुरू

Posted by - January 15, 2020 0
लखनऊ। सीएसआईआर-सीमैप में ज्ञान विज्ञान बाल मेला आयोजित किया जा रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश के लखनऊ, अमेठी, बिजनौर, बाराबंकी,…
Maharashtra BJP leader Devendra Fadnavis

CM उद्धव ठाकरे के आदेश पर सचिन वाजे को वापस सेवा में लाया गया : फडणवीस

Posted by - March 21, 2021 0
मुंबई । परम बीर सिंह द्वारा महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर लगाए आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने…