Sri Lanka

विदेश मंत्री और वित्त मंत्री आज श्रीलंका संकट पर करेंगी सर्वदलीय बैठक

544 0

नई दिल्ली: श्रीलंका इस वक्त भारी आर्थिक संकट से गुजर रहा है। श्रीलंका (Sri Lanka) में मचे उथल-पुथल को लेकर भारत भी चिंतित है। इसी को ध्यान में रखते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आज सर्वदलीय बैठक होनी है। ये दोनों मंत्री श्रीलंका संकट के बारे में जानकारी देंगे और इस बैठक में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता शामिल होंगे।

तमिलनाडु के राजनीतिक दलों द्वारा हस्तक्षेप की मांग के बाद केंद्र सरकार ने सर्वदलीय मीटिंग बुलाने का फैसला लिया गया है। मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में, द्रमुक और अन्नाद्रमुक ने मांग की थी कि भारत अपने पड़ोसी देश को संकट से बाहर निकालने के लिए हस्तक्षेप करे, जो 7 दशकों में सबसे खराब आर्थिक आपातकाल का सामना कर रहा है। पूरे देश में आपातकाल लागू कर दिया गया है।

श्रीलंका में तमिल आबादी को लेकर एआईएडीएमके के एम. थंबीदुरई और डीएमके के टीआर बालू ने चिंता जताई थी। श्रीलंका की जनता आर्थिक संकट की वजह से सड़को पर उतर आई है। इस स्थिति पर भारत लगातार नजर बनाए हुए है। विभिन्न चैनलों के माध्यम से सहायता भेजने के अलावा, भारत ने अब तक पड़ोसी देश के मामले में सीधा हस्तक्षेप करने से खुद को दूर रखा है। विदेश मंत्रालय ने कहा भारत, श्रीलंका के लोगों के साथ खड़ा है क्योंकि वे लोकतांत्रिक साधनों और मूल्यों, स्थापित संस्थानों और संवैधानिक ढांचे के माध्यम से समृद्धि और प्रगति के लिए अपनी आकांक्षाओं को साकार करना चाहते हैं।

NEET एग्जाम में छात्राओं के इनरवियर उतरवाने के मामले में FIR दर्ज

Related Post

communicable disease

उप्र में संचारी रोगों के साथ दिमागी बुखार और H3N2 वायरस के लिए भी चलेगा अभियान

Posted by - March 18, 2023 0
लखनऊ। सीएम योगी (CM Yogi) के निर्देश पर अप्रैल से पूरे प्रदेश में प्रस्तावित संचारी रोगों (Communicable Diseases) से बचाव…
Yogi Adityanath

अस्‍पतालों में जल्द करें रिक्त पदों पर भर्तियां: सीएम योगी

Posted by - April 1, 2022 0
लखनऊ: प्रदेशवासियों को बेहतर चिकित्‍सा (Treatment) सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) ने शुक्रवार को अस्पतालों…
CM Yogi inaugurated the Gorakhpur Book Festival

सीएम योगी की बच्चों से अपील- स्मार्टफोन की जगह अच्छी पुस्तकों में करें अपने समय का निवेश

Posted by - November 1, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) परिसर में आयोजित गोरखपुर पुस्तक महोत्सव…