Explosion

काबुल में रूसी दूतावास पर आत्मघाती हमला, 2 रशियन डिप्लोमेट्स सहित 25 की मौत

543 0

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल (Kabul) एक बार फिर धमाके (Explosion) से दहली। इस बार ये धमाका रूस के दूतावास (Russian Embassy) के पास हुआ है, जिसमें 2 रूसी राजदूत सहित 25 लोगों की मौत हो गई है। धमाका काबुल शहर के दारुल अमन इलाके में हुआ। इस इलाके में ही रूसी दूतावास है।

लोकल मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक धमाका रूसी दूतावास (Russian Embassy) के गेट के सामने हुआ। इसे एक आत्मघाती हमलावर ने अंजाम दिया था। बताया जा रहा है कि दूतावास (Russian Embassy) के बाहर तैनात तालिबान के सुरक्षा गार्ड्स ने हमलावर को पहचान लिया था। उन्होंने उसे गोली भी मारी। लेकिन अचानक ब्लास्ट (Blast)  हो गया।

तालिबान के लोकल पुलिस प्रमुख मावलवी साबिर के मुताबिक सुसाइड बॉम्बर को टारगेट तक पहुंचने से पहले ही खत्म कर दिया गया।

योगी सरकार बताएगी क्यों सुपरफूड है बाजरा

बता दें कि रूस उन चुनिंदा देशों में शामिल है, जिसने तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद भी काबुल में अपने दूतावास का संचालन जारी रखा है। हालांकि मॉस्को ने आधिकारिक तौर पर तालिबान की सरकार को मान्यता नहीं दी है।

समाचार एजेंसी के मुताबिक रूस के विदेश मंत्रालय ने काबुल में अपने दूतावास के पास हुए विस्फोट में दो कर्मचारियों के मारे जाने की बात स्वीकार कर ली है।

Related Post

Pakistan

पाकिस्तान में अर्थव्यवस्था चरमराई, क्या श्रीलंका जैसी होगी हालत?

Posted by - July 12, 2022 0
नई दिल्ली: भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान (Pakistan) में श्रीलंका जैसे बुरे हालात चल रहे है। कई विदेशी रेटिंग एजेंसियों…
Ukraine

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच वलोदिमिर जेलेंस्की का बड़ा खुलासा

Posted by - May 1, 2022 0
यूक्रेन (Ukraine) के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की का दावा यूक्रेन (Ukraine) के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा करते हुए कहा है …