Explosion in Moradabad's firecracker factory

मुरादाबाद के पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 24 से अधिक महिलाएं झुलसी

708 0

मुरादाबाद। मुरादाबाद जिले की कांठ तहसील के फकीर गंज क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पटाखा फैक्ट्री में भरे पड़े बारूद में धमाका (Explosion in Moradabad’s firecracker factory) हो गया। धमाके से फैक्ट्री में पटाखा बना रहीं 24 से अधिक महिलाएं बुरी तरह झुलस गईं।

कांठ तहसील के फकीर गंज क्षेत्र में एक पटाखा फैक्ट्री में पटाखा बनाते समय बारूद में हुए धमाके से 24 से अधिक महिलाएं बुरी तरह झुलस गईं। धमाका इतनी तेज था कि फैक्ट्री की छत पर पड़ी टीन की चादर हवा में उड़ गई।

बारूद की आग से झुलसी महिलाओं को उपचार के लिए कांठ सीएचसी, प्राइवेट अस्पताल के अलावा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। धमाके के बाद फैक्ट्री मालिक फरार हो गया। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिला अस्पताल में भर्ती सात में से दो महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई है।

 

Related Post

Maha Kumbh

महाशिवरात्रि के महास्नान से पूर्व उमड़े करोड़ों श्रद्धालु, संख्या 64 करोड़ पार, अफसर अलर्ट

Posted by - February 25, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महाकुम्भ (Maha Kumbh) अपने चरम पर पहुंच चुका है। 144 साल बाद बने…
Water Drainage

योगी सरकार की पहल पर प्रदेश के 10 प्रमुख शहरों की जल निकासी की समस्या जल्द होगी हल

Posted by - April 22, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार (Yogi Government ) प्रदेश में विभिन्न प्रकार की…
Uttar Pradesh makes a big leap in the Export Preparedness Index-2024

निर्यात तैयारी सूचकांक-2024 में उत्तर प्रदेश की बड़ी छलांग, चौथे स्थान पर पहुंचा प्रदेश

Posted by - January 14, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आज न केवल तेजी से उभरता निर्यातक राज्य बन रहा है, बल्कि निर्यात को रोजगार, निवेश, क्षेत्रीय…