CISCE result

यूपी बोर्ड की कॉप‍ियों का मूल्यांकन 16 मार्च से, जानें कब आएगा र‍िजल्‍ट?

1032 0

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यम‍िक श‍िक्षा बोर्ड (यूपी बोर्ड) के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कार्य 16 मार्च से शुरू होगा। 300 डीएचई और 2800 परीक्षक, परीक्षार्थ‍ियों की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कार्य करेंगे।

300 डीएचई और 2800 परीक्षक, परीक्षार्थ‍ियों की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कार्य करेंगे

हालांक‍ि इसी बीच बोर्ड ने वाराणसी के आठ केंद्रों में से पांच को न‍िरस्‍त कर द‍िया है। ज‍िन केंद्रोंं को कैंसल क‍िया गया है, उसके 179 डीएचई और 1774 परीक्षक को जेपी मेहता नगर निगम इंटर कालेज के इंटर परीक्षक अब प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज (रामनगर) से संबद्ध किए गए। बता दें क‍ि बोर्ड परीक्षक एक द‍िन में ज्‍यादा से ज्‍यादा 50 कॉप‍ियों की जांच करेंगे। हालांक‍ि यह संख्‍या 10वीं कक्षा के ल‍िये है। 12वीं की कॉप‍ियां जांच रहे परीक्षकों के यह सीमा 45 कॉप‍ियों की है।

र‍िपोर्ट की मानें तो बोर्ड मार्च के आख‍िर तक या अप्रैल की शुरुआत में ही कॉपी जांचने की प्रक्र‍िया पूरी कर लेगा। यूपी बोर्ड पर‍िणामों की घोषणा अप्रैल के मध्‍य 24 अप्रैल तक हो सकती है। यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से तीन मार्च तक चली थी। तो वहीं 12वीं की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर 6 मार्च तक चली थी।

Related Post

AMITABH THAKUR RETIRED

अमिताभ ठाकुर के ‘जबरिया रिटायर्ड’ का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, दी गई चुनौती

Posted by - March 27, 2021 0
लखनऊ।  पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर (Amitabh Thakur) को जबरन रिटायरमेंट देने का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। सामाजिक कार्यकर्त्ता…
cm yogi

राष्ट्रीय एकता की संदेशवाहक है ‘फ्रीडम मोटर राइडर्स बाइक रैली’: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - September 25, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi) ने ‘फिट इंडिया’ (Fit India) का संदेश लेकर देशव्यापी यात्रा पर निकली फ्रीडम…
AK Sharma

ट्रांसफार्मर में तेल डालने के लिए शटडाउन ले रहे कर्मचारी, ऊर्जा मंत्री ने कर्मचारियों को दिए निर्देश

Posted by - June 19, 2023 0
लखनऊ। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण कर वहां के रजिस्टर को चेक किया। लाग…