एटा : भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत 4 घायल

874 0

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा (Etah road accident) जिले में अलीगंज-दरियावगंज मार्ग पर सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 4 अन्य लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लखनऊ: सांसद के बेटे ने खुद का वीडियो किया वायरल, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

रामपुर के ककोड़ा गांव से अलीगंज दूल्हे के लिए सजने आई तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई , जिसमें मौके पर ही दूल्हे के बाबा, बड़े भाई और मौसेरे भाई की मौत हो गई। वहीं, 4 अन्य लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं, घायलों का अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। दूल्हे इमरान के बाबा यूसुफ खां(65), दूल्हे का बड़ा भाई इख्लास(30) एवं दूल्हे का मौसेरा भाई अहमद खां (28) की मौके पर ही मौत हो गई।

3 लोगों की मौके पर ही मौत

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।  ताजा मामला जिले के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलीगंज-दरियावगंज मार्ग पर खैरपुरा रोड का है जहां ककोड़ा गड़ी गांव के 7 लोग एक सेंट्रो कार में सवार होकर अलीगंज से ककोड़ा जा रहे थे, तभी अचानक खैरपुरा की तरफ से बाइक आ गई।  इस दौरान बाइक को बचाने के चलते तेज रफ्तार सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर सड़क से 50 मीटर दूर खेत में जा गिरी जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया  जहां उनकी हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। चश्मदीद की मानें तो कार की रफ्तार बहुत ही तेज थी। इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी, जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अन्य 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Related Post

Maha Kumbh

महाकुम्भ की सतत अनुभूति का साक्षी बनेगा त्रिवेणी संगम, संगम क्षेत्र को नव्य स्वरूप देने की प्रशासन ने शुरू की तैयारी

Posted by - March 5, 2025 0
प्रयागराज। त्रिवेणी के तट पर आयोजित महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) ने इतिहास बना दिया। 45 दिन तक चले इस महा…
CM Yogi

सीएम योगी ने किया ‘भारत में पशु नस्लों का विकास’ कार्यशाला का शुभारंभ

Posted by - July 12, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। किसान की समृद्धि के बिना खुशहाली…
AK Sharma

प्रदेश की सभी नगरीय निकायों को वैश्विक मानक के अनुरूप बनाए जा रहे स्मार्ट: एके शर्मा

Posted by - March 19, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने शहरी विकास को लेकर मंत्रियों को…
Panchayat by-election

कोविड-19 से मरने वाले शिक्षकों की लगा दी पंचायत उप चुनाव में ड्यूटी

Posted by - June 12, 2021 0
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मरने वाले कई शिक्षकों की पंचायत उपचुनाव (Panchayat by-election) में डयूटी लगाने का मामला…
Deepotsav

दीपोत्सव-2025 को लेकर अयोध्या में प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डीएम ने लगाई मजिस्ट्रेट ड्यूटी

Posted by - October 10, 2025 0
अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या दीपोत्सव-2025 (Deepotsav) के पावन अवसर पर फिर एक बार जगमगाने को तैयार है। मुख्यमंत्री…