magh mela

माघ मेले में आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए संकल्पित है योगी सरकार

64 0

लखनऊ। वर्ष 2025 में योगी सरकार (Yogi Government) के प्रयास से संगम नगरी प्रयागराज में आयोजित दिव्य , भव्य और स्वच्छ कुंभ के सफल आयोजन को पूरी दुनिया ने सराहा।

यूनेस्को द्वारा इसे ‘मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत’ के रूप में मान्यता प्रदान की गई है। आयोजन की भव्य सफलता के बाद अब संगम नगरी महाकुंभ के बात माघ मेला (Magh Mela) 2026 का इंतजार कर रही है। 3 जनवरी 2026 में आयोजित होने जा रहे आस्था के इस महा समागम में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के अनुमान को देखते हुए पर्यटन विभाग भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

पहली बार माघ मेले (Magh Mela) में 04 अस्थाई पर्यटन सूचना केंद्र की स्थापना

महाकुंभ 2025 के दिव्य और भव्य आयोजन के बाद प्रयागराज को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिली है। पर्यटकों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी इसका संकेत दे रही है। प्रयागराज की क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी अपराजिता सिंह का कहना है कि वर्ष 2020 में प्रयागराज में पर्यटकों की संख्या 31933758 थी, जो 2021 में 11213496, वर्ष 2022 में 26047166, वर्ष 2023 में 50671622 , वर्ष 2024 में 5,12,6,2806 और 2025 जनवरी से सितंबर तक 68,21,50806 तक पहुंच गई।

संगम नगरी में पर्यटकों की आई इस सूनामी से पर्यटन विभाग उत्साहित है। इस बार 3 जनवरी 2026 से शुरू होकर 44 दिन तक होने जा रहे माघ मेले में 12 से 15 करोड़ श्रद्धालुओं के संगम नगरी पहुंचने का अनुमान है। इसे देखते हुए माघ मेले (Magh Mela) में 04 अस्थाई सूचना पर्यटन केंद्र बनाए जा रहे हैं।

पर्यटन सूचना केंद्रों में मिलेंगी ये सुविधाएं

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की तरफ से स्थापित जा रहे इन पर्यटन सूचना केंद्रों में प्रयागराज के सभी प्रमुख पर्यटक स्थलों की जानकारी की पुस्तिका हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगी। डिजिटल फॉर्मेट में भी इसे उपलब्ध कराया जायेगा। सूचना केंद्र में एक गाइड बुक भी होगी ।

पर्यटकों को टूरिज्म की जानकारी देने के लिए यहां पर एक प्रशिक्षित गाइड की सूची भी उपलब्ध रहेगी। पर्यटकों के ठहरने की जानकारी देने के लिए यहां पर रजिस्टर्ड पेइंग गेस्ट हाउस की जानकारी भी उपलब्ध रहेगी।

Related Post

प्रमोशन में आरक्षण

प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ भीम आर्मी का सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ मार्च

Posted by - February 16, 2020 0
नई दिल्ली। प्रोन्नति में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने रविवार को विरोध मार्च…

फोन टैपिंग पर बवाल : नितिन राऊत का तंज, दूसरों के ‘मन की बात’ को सुनने के भी शौकीन

Posted by - July 19, 2021 0
इजरायली स्पाईवेयर पेगासस की मदद से भारत में मंत्रियों, विपक्षी नेताओं एवं पत्रकारों के फोन हैक करने की बड़ी खबर…
rahul-gandhi

देश के चंद शीर्ष उद्योगपतियों के फायदे के लिए सरकार किसानों की आय और भविष्य छीनना चाहती है: राहुल गांधी

Posted by - March 21, 2021 0
रायपुर। तीन कृषि कानूनों को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला तेज करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul…
CM Yogi observed the seminar based on biodiversity

भारत की सांस्कृतिक परंपराएं प्रकृति के प्रति गहरे सम्मान को दर्शाती हैं- योगी

Posted by - May 22, 2025 0
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी-2025 का उद्घाटन करते…
AK Sharma

जनता की सुख-सुविधाओं में डाका डालने वालों के खिलाफ किसी प्रकार की छूट नहीं होगी: ऊर्जा मंत्री

Posted by - May 30, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा (AK Sharma) ने भ्रष्टाचार एवं लापरवाही पर बिजली विभाग के दो अधिकारियों पर सख्त…