School

स्कूल चलो अभियान के तहत एक करोड़ 90 लाख विद्यार्थियों का नामांकन

496 0

लखनऊ: परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को अब अधिक दूरी तय नहींं करनी पड़ेगी। सरकार ने एक से तीन किमी की परिधि में विद्यालय (School) की सुविधा उपलब्ध करा दी गयी है, ताकि कोई भी पात्र बच्चा प्राथमिकता शिक्षा से वंचित न रह जाए। इन विद्यालयों में सुविधाओं को बढ़ाने के लिए चलाये जा रहे कायाकल्प अभियान के तहत एक लाख तीस हजार से अधिक विद्यालयों (School) का कायाकल्प किया जा चुका है। इसी का परिणाम है इन परिषदीय स्कूलों में नामांकन कराने वाले बच्चों की संख्या एक करोड़ 90 लाख तक पहुँच गयी है।

शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधार कर रही योगी सरकार ने प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधार किया है । परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब परिवारों के बच्चों के लिए विशेष सुविधाएं मुहैया करायी जा रहीं हैं। इसका लाभ हर बच्चे को मिले इसके लिए योगी सरकार ने अपने कार्यकाल में कक्षा एक से आठ तक अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को निशुल्क यूनिफॉर्म, स्वेटर, स्कूल, बैग व जूता मोजा खरीदने की धनराशि सरकार अब बच्चों के माता-पिता और अभिभावकों के खाते में सीधे भेज रही है।

इससे अब तक एक करोड़ 57 लाख बच्चे लाभान्वित हो चुके हैं। पिछले पांच साल में परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प पर सरकार का खासा जोर रहा है। इसके लिए चलाये गये कायाकल्प अभियान के तहत 1.30 लाख विद्यालयों में 19 मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी गयीं हैं। कुछ औद्योगिक घरानों ने अपने तईं कुछ विद्यालयों को गोद लेकर इनके कायाकल्प का बीड़ा उठाया। इसी का नतीजा है, कई परिषदीय विद्यालय कान्वेंट स्कूलों को टक्कर देने की स्थिति में आ चुके हैं।

यूपी बोर्ड की परीक्षा की शुचिता को उठाये कदम

कभी नकल के लिए बदनाम रही यूपी बोर्ड परीक्षा की शुचिता को बनाये रखने के लि सरकार ने पारदर्शी व्यवस्था की है। इसके लिए केंद्रों का आनलाइन निर्धारण, आनलाइन पंजीकरण, आनलाइन मान्यता व आनलाइन डुप्लीकेट अंकपत्र की व्यवस्था की गई। नकलविहीन परीक्षा के लिए यूपी बोर्ड के हर केन्द्र पर सीसीटीवी की निगरानी में करायी जा रही है। नकल माफिया पर पूरी तरह नकेल कसे गये । इसी का नतीजा है परीक्षाओं की शुचिता और पारदर्शिता कायम हुई है। नकल माफिया खत्म हो गये।

TV न्यूज एंकर रोहित रंजन को सुप्रीम कोर्ट से राहत

15 विश्वविद्यालयों में दीन दयाल उपाध्याय शोध पीठ की स्थापना

उच्च शिक्षा क्षेत्र में सरकार ने खासा जोर दिया है। प्रदेश में तीन राज्य विश्वविद्यालयों का निर्माण तेजी से हो रहा है। इनमें सहारनपुर में मां शाकम्भरी विश्वविद्यालय, आजमगढ़ में महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय और अलीगढ़ में बन रहा राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय शामिल है । इसके अतिरिक्त 75 नये राजकीय महाविद्यालय भी निर्माणाधीन हैं। सरकार ने महापुरुषों और ऐतिहासिक घटनाओं पर शोध के लिए शोध पीठों की स्थापना की गई है। इसके तहत 15 राज्य विश्वविद्यालयों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ, लखनऊ विश्वविद्यालय में भाऊराव देवरस, अटल सुशासन पीठ व महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय रोजगार पीठ की स्थापना की गई है। जबकि दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में चौरीचौरा अध्ययन केन्द्र की स्थापना की गई है।

मोहम्मद जुबैर की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

Related Post

Clean Ward Competition

स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के सहयोग से 05 दिसम्बर तक चलेगी प्रतियोगिता

Posted by - November 28, 2024 0
लखनऊ: ‘स्वच्छ वार्ड – स्वस्थ उत्तर प्रदेश’ की अवधारणा को साकार करने और प्रदेश के नगरों को वैश्विक श्रेणी का बनाने…
CM Yogi

सीएम योगी ने सांसद विनोद सोनकर के स्वर्गीय पिता को दी श्रद्धांजलि

Posted by - September 24, 2022 0
प्रयागराज/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आज कौशाम्बी के सांसद विनोद सोनकर के जनपद प्रयागराज…
Seva Parv

सभी जनपदों में किया जाएगा पौधरोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ पर लगाए जाएंगे पौधे

Posted by - June 4, 2025 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को अयोध्या में पौधरोपण (Plantation) कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। मुख्यमंत्री…
FETP

यूपी में जल्द ही लांच होगा यूडीएसपी और ‘यूपी के स्वास्थ्य केंद्र’ एप्लीकेशन

Posted by - February 23, 2023 0
वाराणसी। तीन दिवसीय क्षेत्रीय महामारी विज्ञान प्रशिक्षण कार्यक्रम (FETP) राष्ट्रीय सम्मेलन 2023 (साउथ ईस्ट एशिया रीज़न) में दूसरे दिन गुरूवार…