AK Sharma

उपभोक्ताओं से ऊर्जा विभाग को 1948 करोड़ रुपये के बकाये राजस्व की प्राप्ति: ए0के0 शर्मा

479 0

लखनऊ: प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर प्रदेश सरकार ने बकायेदार उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समस्त विद्युत भार वाले घरेलू (एल0एम0वी0-1) एवं निजी नलकूप 4 (एल0एम0वी0-5) तथा 05 कि0वा0 विद्युत भार के वाणिज्यक (एम0एम0वी0-2) श्रेणियों के उपभोक्ताओं को अप्रैल, 2022 तक के विलम्बित अधिभार (ब्याज)/सरचार्ज में शत-प्रतिशत छूट प्रदान करते हुए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू की थी। यह योजना 30 जून, 2022 तक उपभोक्ताओं के लिए लागू थी।

ऊर्जा मंत्री ए0के0शर्मा ने बताया कि 29 जून तक ओटीएस योजना का 26.84 लाख उपभोक्ताओं ने लाभ लेकर अपने बकाये बिल से मुक्ति पायी हैं। योजना के तहत ऊर्जा विभाग को कल तक 1948 करोड़ रुपये के बकाये राजस्व की प्राप्ति हुई और इस योजना से उपभोक्ताओं को अपने बकाये बिलों के भुगतान से उनको ब्याज में अब तक 554 करोड़ रूपये की राहत मिली हैं।

ए0के0 शर्मा से एशियाई विकास बैंक के कंट्री डायरेक्टर ने की मुलाकात

योजनान्तर्गत 01 लाख रुपये तक के बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए अधिकतम 06 किश्तों में भुगतान की व्यवस्था थी। 01 लाख रुपये से ऊपर के बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए अधिकतम 12 किश्तों में भुगतान की सुविधा प्रदान की गयी।

दिमागी बुखार पर नियंत्रण सामूहिक प्रयास का परिणाम: सीएम योगी

Related Post

20 बिंदुओं पर अपने वार्ड की स्वच्छता का करेंगे स्व मूल्यांकन निकाय पार्षद: एके शर्मा

Posted by - October 11, 2023 0
लखनऊ। भारत के राष्ट्रपिता गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के दृढ़ संकल्प को पूरा करने के लिए…
AK Sharma

पीएम के नेतृत्व में पूरी दुनिया में देश की प्रतिष्ठा बढ़ी, साथ ही अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ हुई: एके शर्मा

Posted by - April 6, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) भारतीय जनता पार्टी के आज 43वां स्थापना दिवस…
Eid-ul-Azha

‘यूपी: भारत का ग्रोथ इंजन’ की थीम पर सभी निकायों में लगेगा त्रिदिवसीय मेला : अमृत अभिजात

Posted by - March 25, 2025 0
लखनऊ। प्रदेश सरकार के ‘सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 25,…
Ultrasound

गर्भवतियों को फ्री अल्ट्रासाउंड के लिए सबसे अधिक आजमगढ़ में जारी किये गये ई रुपी वाउचर

Posted by - November 17, 2024 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) प्रदेशवासियों को सुगम, सस्ता और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने के लिए लगातार अहम कदम…