AK Sharma

उपभोक्ताओं से ऊर्जा विभाग को 1948 करोड़ रुपये के बकाये राजस्व की प्राप्ति: ए0के0 शर्मा

504 0

लखनऊ: प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर प्रदेश सरकार ने बकायेदार उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समस्त विद्युत भार वाले घरेलू (एल0एम0वी0-1) एवं निजी नलकूप 4 (एल0एम0वी0-5) तथा 05 कि0वा0 विद्युत भार के वाणिज्यक (एम0एम0वी0-2) श्रेणियों के उपभोक्ताओं को अप्रैल, 2022 तक के विलम्बित अधिभार (ब्याज)/सरचार्ज में शत-प्रतिशत छूट प्रदान करते हुए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू की थी। यह योजना 30 जून, 2022 तक उपभोक्ताओं के लिए लागू थी।

ऊर्जा मंत्री ए0के0शर्मा ने बताया कि 29 जून तक ओटीएस योजना का 26.84 लाख उपभोक्ताओं ने लाभ लेकर अपने बकाये बिल से मुक्ति पायी हैं। योजना के तहत ऊर्जा विभाग को कल तक 1948 करोड़ रुपये के बकाये राजस्व की प्राप्ति हुई और इस योजना से उपभोक्ताओं को अपने बकाये बिलों के भुगतान से उनको ब्याज में अब तक 554 करोड़ रूपये की राहत मिली हैं।

ए0के0 शर्मा से एशियाई विकास बैंक के कंट्री डायरेक्टर ने की मुलाकात

योजनान्तर्गत 01 लाख रुपये तक के बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए अधिकतम 06 किश्तों में भुगतान की व्यवस्था थी। 01 लाख रुपये से ऊपर के बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए अधिकतम 12 किश्तों में भुगतान की सुविधा प्रदान की गयी।

दिमागी बुखार पर नियंत्रण सामूहिक प्रयास का परिणाम: सीएम योगी

Related Post

मैनपुरी-रामपुर व खतौली में कल होगा मतदान, चुनाव आयोग ने जारी किए निर्देश

Posted by - December 4, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश में 21-मैनपुरी लोकसभा तथा 15-खतौली एवं 37-रामपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन-2022 हेतु दिनांक 05 दिसम्बर,…
Water Chestnut

काशी के तालाबों से निकला सिंघाड़ा अब खाड़ी देशों के शेख भी चखेंगे

Posted by - November 21, 2023 0
वाराणसी। काशी से पहली बार किसानों के उत्पाद को, किसानों के समूह वाली फार्मर प्रोड्यूसर आर्गेनाइजेशन (एफपीओ) ने वाराणसी से…
Maha Kumbh

महाकुम्भ में पहली बार फायर फाइटिंग बोट्स बनेंगी संगम की प्रहरी

Posted by - December 9, 2024 0
महाकुम्भ नगर। उत्तर प्रदेश में महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। इसी क्रम में, उत्तर प्रदेश…
anandiben patel

आनंदीबेन कहा, नये शैक्षिक सत्र के लिये विश्वविद्यालय समय सारिणी बनायें

Posted by - June 3, 2021 0
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने शैक्षिक सत्र प्रारंभ करने के लिये विश्वविद्यालयों को समय सारिणी बनाने…