Encounter

शपथ ग्रहण से पहले राजधानी में हुई मुठभेड़, एक बदमाश ढेर

737 0

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण से पहले यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) हसनगंज इलाके में पुलिस ने एक बदमाश को ढेर कर दिया। अलीगंज (Aliganj) इलाके में ज्वेलरी की दुकान में दिनदहाड़े लूट करने वाले बदमाश राहुल सिंह को लखनऊ पुलिस ने हसनगंज इलाके में हुई मुठभेड़ (Encounter) में मार गिराया है। उसने इस लूट के दौरान एक कर्मचारी की हत्या भी की थी।

खबरों के मुताबिक, आज शुक्रवार तड़के 4 बजे एक लाख रुपये का इनामी बदमाश राहुल सिंह को लखनऊ पुलिस ने हसनगंज इलाके में घेर लिया। इसके बाद दोनों से पुलिस और बदमाश की तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। अलीगंज थाना क्षेत्र के बंधा रोड पर हुई मुठभेड़ में राहुल सिंह घायल हो गया, जिसके बाद उसे ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया है, जहां उसकी मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें : उर्फी जावेद का गिरा पल्लू, गोल्डन साड़ी में लगाई आग

आपको बता दें कि पिछले साल अलीगंज में ज्वेलरी की दुकान में दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी राहुल सिंह था। इसके पास से ज्वेलरी शोरूम से लूट के जेवरात भी बरामद हुए हैं। इसके साथ ही पुलिस को उसके पास से पिस्टल और कई जिंदा कारतूस मिले हैं। पुलिस इसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें : बीरभूम कांड को लेकर संसद में रो पड़ीं बीजेपी सांसद रूपा

 

Related Post

CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की दी बधाई

Posted by - August 18, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।…
CM Yogi

मुख्तार अंसारी से खाली कराई गई जमीन पर बने ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स की चाबी बांटेंगे सीएम योगी

Posted by - November 4, 2025 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बुधवार को हजरतगंज के पॉश इलाके डालीबाग में माफिया मुख्तार अंसारी से खाली…
CM Yogi

पहले की सरकारों में थी कर्महीनता, हमने बनाया यूपी को सर प्लस स्टेटः सीएम योगी

Posted by - February 10, 2024 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को विधानसभा में बजट 2024-25 पर चर्चा में हिस्सा लिया। इस दौरान…
AK Sharma

पूरे प्रयागराज क्षेत्र में कहीं पर भी गंदगी का लेसमात्र भी न दिखे: एके शर्मा

Posted by - February 11, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने मंगलवार को वाराणसी के सर्किट हाउस…