सीआरपीएफ पोस्ट पर हमला करने वाले तीन आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर : सीआरपीएफ पोस्ट पर हमला करने वाले तीन आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी

914 0

नई दिल्ली। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नागरोटा के बन इलाके में टोल प्लाजा पर शुक्रवार तड़के चार आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया है। इस दौरान सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की है। इस मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकी मारे गए हैं। जबकि एक की तलाश के लिए अभियान जारी है। गोलीबारी में एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया है।

नागरोटा के बन इलाके में टोल प्लाजा से एक ट्रक गुजर रहा था। इस दौरान सुरक्षाबलों को ट्रक में सवार लोगों की गतिविधि संदिग्ध लगी। सुरक्षाबलों ने ट्रक की तलाशी लेने की बात कही। इसी दौरान ट्रक सवार आतंकियों ने टोल प्लाजा के पास बने सीआरपीएफ पोस्ट पर हमला कर दिया है। फायरिंग करने के साथ ही आतंकी पास के जंगल में घुस गए हैं।

पीएम मोदी बोले-संसद में सरकार विपक्ष से हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार 

आनन-फानन में सुरक्षाबलों ने आतंकी के खिलाफ अभियान शुरू किया। जवानों और आतंकियों के बीच चली इस मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकी मारे गए हैं। मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। वहीं एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं चौथे आतंकी की तलाश में अभियान जारी है। जंगल के चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है।

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए हैं। फायरिंग के बाद ये आतंकी जंगल में भाग गए थे। फिलहाल एक आतंकी की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा पर श्रीनगर जा रहे एक ट्रक को तड़के पांच बजे रोका गया, जिसके बाद ट्रक में छिपे चार आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया था।

डीजीपी ने बताया कि इस मुठभेड़ में जैश के तीन आतंकी मार गिराए गए हैं। जिनके पास से छह हथियार बरामद हुए हैं। ट्रक चालक और परिचालक दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ जारी है। साथ ही जंगल में छिपे एक अन्य आतंकी की तलाश में अभियान जारी है। संदेह है कि यह आतंकी कठुआ जिले के हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से दाखिल हुए हों।

हमले के बाद हाईवे को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही नागरोटा में सभी स्कूलों को एहतियातन बंद रखने का आदेश जारी कर दिए गए हैं।

आतंकियों ने हाईवे को घाटी पहुंचने का रुट बनाया था। बता दें कि पहले भी झज्जर कोटली में इसी तरह ट्रक से श्रीनगर जा रहे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की थी। जिसके बाद मुठभेड़ हुई थी।

Related Post

UCC

26 जनवरी तक बढ़ाई गई UCC नियमावली के तहत विवाह पंजीकरण शुल्क छूट की समय सीमा

Posted by - August 13, 2025 0
राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों के हित में समान नागरिक संहिता (UCC) नियमावली के तहत विवाह पंजीकरण शुल्क रू0…

चुनाव आयोग से मोदी को क्लीन चिट, कांग्रेस ने MCC को कहा ‘मोदी कोड ऑफ कंडक्ट’

Posted by - May 1, 2019 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव आयोग से मिली क्लीन चिट पर कांग्रेस ने कड़ा एतराज जताया है। कांग्रेस…
Digital Education

सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, 168 विद्यालयों में लगेंगे स्मार्ट टीवी

Posted by - February 8, 2026 0
देहरादून। जिले के राजकीय संचालित माध्यमिक विद्यालयों में ‘प्रोजेक्ट उत्कर्ष’ के अंतर्गत डिजिटल एवं उन्नत शिक्षण (Digital Education) सुविधाओं के…
CM Dhami

चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूर्ण की जाएं: धामी

Posted by - April 26, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सचिवालय में आगामी चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) की तैयारियों की…