security forces

शोपियां में 3 आतंकी ढेर, अनंतनाग में सर्च ऑपरेशन खत्म

726 0
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के हादीपोरा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ (Encounter between security forces and terrorist )में तीन आतंकवादी ढेर हो गए हैं। वहीं दो जवान घायल हो गए हैं, जिसमें से एक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

जम्मू कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकियों के मारे जाने की खबर है। मारे गए आतंकियों में एक नाबालिग भी था। दूसरी ओर अनंतनाग में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर जारी सर्च ऑपरेशन को खत्म कर दिया गया।
मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों में एक 14 साल का नाबालिग भी था, जिसके सरेंडर कराने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूत्रों ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान ओबैद फारूक, फैसल गुलजार और आसिफ बशीर के रूप में हुई।

अनंतनाग जिले में भी अब भी आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया है जिसे अब खत्म कर दिया गया। यहांं पर 2 से 3 आतंकियों के होने की सूचना मिली थी।

शोपियां जिले के हादीपुरा में आतंकवादियों की मौजदूगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया. इस पर सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की।

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को जम्मू कश्मीर में शोपियां की एक मस्जिद में आतंकवादी घुस गए थे। सुरक्षाबलों ने धार्मिक स्थल को बचाते हुए 5 आतंकवादियों को ढेर कर दिया था। यह पहली बार हुआ कि जब शोपियां में मस्जिद के अंदर आतंकवादियों को घेरा गया।

Related Post

CM Dhami

तय मानकों के अनुसार सभी इंजीनियरिंग कॉलेज में फैकल्टी की तैनाती की जाए: मुख्यमंत्री धामी

Posted by - April 22, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राज्य के सभी इंजीनियरिंग कॉलेज में तय मानकों के अनुसार फैकल्टी की…
सोने-चांदी के रेट

खुशखबरी: सोने-चांदी के दामों में आई भारी गिरावट, जाने अब की कीमत

Posted by - November 18, 2019 0
बिजनेस डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बने हुये हैं। इसी उतार-चढ़ाव के साथ आज सोमवार यानि सप्ताह के…
CM Dhami

अटल जी के विचार राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी प्रेरणा- मुख्यमंत्री

Posted by - December 25, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को लेखक गांव थानो, देहरादून में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की…