security forces
#UPDATE | Jammu and Kashmir: Two more unidentified terrorists killed in the Shopian encounter, police say. https://t.co/SKhMlhcQA8
— ANI (@ANI) April 11, 2021
अनंतनाग जिले में भी अब भी आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया है जिसे अब खत्म कर दिया गया। यहांं पर 2 से 3 आतंकियों के होने की सूचना मिली थी।
शोपियां जिले के हादीपुरा में आतंकवादियों की मौजदूगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया. इस पर सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की।
बता दें कि इससे पहले गुरुवार को जम्मू कश्मीर में शोपियां की एक मस्जिद में आतंकवादी घुस गए थे। सुरक्षाबलों ने धार्मिक स्थल को बचाते हुए 5 आतंकवादियों को ढेर कर दिया था। यह पहली बार हुआ कि जब शोपियां में मस्जिद के अंदर आतंकवादियों को घेरा गया।